मानसून राजस्थान की सीमा के करीब पहुंच गया है और जल्द ही प्रदेश में इसकी एंट्री हो सकती है. मानसून की एंट्री से पहले उत्तरी-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में न केवल नमी बढ़ गई, बल्कि प्री-मानसून गतिविधियां भी प्रारंभ हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने 27-28 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो दक्षिणी व दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, जोधपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 जून से मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा 27-28 जून को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में आगामी 72 घंटों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस तथा हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डिनर विद कलक्टर: जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे जिला कलक्टर
-गलती करने से डरें नहीं, उससे सीखने का प्रयास करें
कोटा।
कोचिंग विद्यार्थियों के मानसिक...
दिल्ली-सिडनी फ्लाइट में गड़बड़ी, Air India ने दो पायलटों को ड्यूटी से हटाया; जांच के बाद लिया फैसला
एयर इंडिया ने विमान के उन दो चालकों को हटा दिया है, जो गत 16 मई को दिल्ली से सिडनी जा रही उड़ान...
Tax Savings Tips | क्या होते है RSUs? Leave Encashment पर कैसे होता है टैक्स Calculation? | ITR
Tax Savings Tips | क्या होते है RSUs? Leave Encashment पर कैसे होता है टैक्स Calculation? | ITR
'कम से कम केस की जानकारी तो दो', ED को Allahabad Highcourt ने क्या नसीहत दे दी?
'कम से कम केस की जानकारी तो दो', ED को Allahabad Highcourt ने क्या नसीहत दे दी?