बूंदी क्लीन बूंदी ग्रीन बूंदी के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवपुरा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय मे गुड़हल, चंपा, गुलमोहर के पौधे लगाए गए अध्यक्ष नीलम माथुर ने बताया कि इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अगर अभी भी हमने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में स्थितियां और गंभीर हो जाएगी। बारिश का मौसम मे हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए । बिना रखरखाव, सुरक्षा के पौधे लगाना व्यर्थ है। इसलिए जो भी संस्थान, विद्यालय, अगर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करे तो पौधों की उचित सुरक्षा, रखरखाव को ध्यान मे रखकर ही करे।इसके पश्चात एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम मे महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया । महामंत्री ममता सक्सेना तथा सचिव अर्चना सक्सेना ने नए नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत तिलक लगाकर तथा फुल माला पहनकर किया तथा उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर समन्वयक प्रिया सहाय सक्सेना, संघठन मंत्री सुनीता माथुर, संस्कृतिक प्रभारी शिवाली भटनागर,गौरी सक्सेना, अनुपमा सक्सेना, इशिता सक्सेना, शशि सक्सेना , रूपिका सक्सेना आदि मौजूद रही।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
India China Conflict: सत्ता में फिर वापसी के साथ चीन पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार, तिब्बत के 30 इलाकों के बदले जाएंगे नाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से सत्ता में लौटने के बाद अपने कड़े तेवर दिखाने...
पदभरती, पदोन्नती, जुन्या पेन्शनसाठी राज्यभर तीव्र आंदोलन-सुमित भुईगळ
पदभरती, पदोन्नती, जुन्या पेन्शनसाठी राज्यभर तीव्र आंदोलन-सुमित भुईगळ
उपभोक्ता आयोग ने सिलेंडर फटने पर गैस एजेंसी को एक लाख रुपये ब्याज सहित अदा करने का दिया आदेश
बूंदी। शहर गणेश लाल सैनी होली का खूट मीरा गेट निवासी ने 2017 में घर पर भारत गैस एजेंसी से लिए गए...
ডিব্ৰুগড়ত বিপুল আদৰণি কেন্দ্ৰীয় মন্ত্ৰী সৰ্বানন্দ সোনোৱালক।
ডিব্ৰুগড়ত বিপুল আদৰণি কেন্দ্ৰীয় মন্ত্ৰী সৰ্বানন্দ সোনোৱালক।হাজাৰ হাজাৰ অনুৰাগীয়ে ডিব্ৰুগড়ৰ...