राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों में से इस बार 7 विधायकों ने दावेदारी पेश की। जिसमें से 5 विधायकों ने दिल्ली तक का रास्ता नापा। जिससे विधानसभा की 5 सीटें खाली हो गई। जिस पर जल्द ही उपचुनाव होने है। कांग्रेस ने इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं हनुमान बेनीवाल ने गठबंधन में कांग्रेस से दो सीटों की मांग की है। हालांकि राजस्थान कांग्रेस ने पांचों सीटों पर चार सदस्यीय समिति गठित कर बड़ा संकेत दे दिया है।इस बार के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के साथ में गठबंधन में नागौर से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत मिली। अब बेनीवाल विधानसभा की पांच सीटों में से दो सीटों पर खुद की पार्टी के उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। साथ ही हनुमान बेनीवाल का कहना है कि कांग्रेस ने गठबंधन के साथ जीती 11 सीटों पर आरएलपी का प्रभाव रहा। जिसकी वजह से इन सीटों पर जीत मिल पाई. इस बार के लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के साथ में गठबंधन में नागौर से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत मिली। अब बेनीवाल विधानसभा की पांच सीटों में से दो सीटों पर खुद की पार्टी के उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। साथ ही हनुमान बेनीवाल का कहना है कि कांग्रेस ने गठबंधन के साथ जीती 11 सीटों पर आरएलपी का प्रभाव रहा। जिसकी वजह से इन सीटों पर जीत मिल पाई।हनुमान बेनीवाल खींवसर विधानसभा सीट पर अपने भाई पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल को उतारना चाहते हैं। हनुमान बेनीवाल का कहना है कि पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर अगर अलायंस रहा तो आरएलपी दो सीटें मांग रही है। हालांकि अगर गठबंधन नहीं रहता है तो सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला संभव है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चराई देव जिले में हर घर तिरंगा के अंतर्गत पद यात्रा का शुभारंभ
चराई देव जिला उपायुक्त और स्थानीय लोगों ने मिलकर चराई देव जिले में हर घर तिरंगा के अंतर्गत पद...
Top Trades Today: ONGC के साथ इन सरकारी कंपनियों में अब निवेश का अच्छा मौका? | Budget 2024
Top Trades Today: ONGC के साथ इन सरकारी कंपनियों में अब निवेश का अच्छा मौका? | Budget 2024
कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को सौंपी नई जिम्मेदारी, महाराष्ट्र चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ ही घंटे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...
थाना परिसर पर शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित
कोटा. कनवास कस्बे में स्थित पुराना थाना परिसर पर शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित...