सोमवार तड़के रूस पर आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने पूजाघरों को टारगेट कर वहां हमला बोला, इस भीषण आतंकी हमले में 9 की मौत हो गई है वहीं 25 लोग घायल हो गए हेैं। ये हमला रूस के दक्षिणी प्रांत दागिस्तान में हुआ है। यहां अलग-अलग 3 जगहों पर आतंकियों ने ये दहशतगर्दी मचाई। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में 7 कानून प्रवर्तन अधिकारी, चर्च का एक पुजारी और एक चर्च सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी भी मारे गए हैं। दागिस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के अध्यक्ष शमील खादुलेव के मुताबिक चर्च के पादरी की आतंकियों ने बड़ी बेरहमी से हत्या की है। आतंकियों ने फादर निकोले की डर्बेंट के चर्च में ही गला काटकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उनकी उम्र की भी परवाह नहीं की। वो 66 साल के थे और बहुत बीमार थे। आतंकियों ने चर्च में घुसते ही सिर्फ पिस्तौल से लैस एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई। TASS के मुताबिक जब ये आतंकी हमला हुआ तब मखचकाला के एक चर्च में भी भीषण गोलीबारी हुई। चर्च के भीतर जो लोग ते वो इतनी डर गए थे कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए खुद को अंदर बंद कर लिया था। उधर डर्बेंट में एक यहूदियों के मंदिरों में आग लगा दी थी।एजेंसी के मुताबिक रूसी अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। वहीं एक और जवाबी कार्रवाई ‘इंटरसेप्शन’ की योजना को अंजाम दिया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दाहोद मे घूमने के लिए जगह
दाहोद गुजरात राज्य का एक जिला है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता...
મહુવામાં ક્રાઇમ બ્રાન્ચે દારૂ અડ્ડા પર રેડ પાડી
#buletinindia #gujarat #mahuva અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક, શેર અને સબ્સ્ક્રાઇબ કરો અને અમારી GTPL...
મહેમદાવાદ;સિદ્ધિવિનાયક દેવસ્થાન ખાતે પ્રથમ પૂજનીય ગજાનંદ મહારાજ ના નવમા પાટોત્સવ ની ઉજવણી
મહેમદાવાદ;સિદ્ધિવિનાયક દેવસ્થાન ખાતે પ્રથમ પૂજનીય ગજાનંદ મહારાજ ના નવમા પાટોત્સવ ની ઉજવણી
बिडोली से श्री विजयपुरा सडक बरसाती पानी से बही, करीब 10 फुट गहरा गड्डा हुआ, ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। गांव...