राजस्थान में इस समय राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जरिए आदिवासियों को डीएनए टेस्ट की सलाह दिए जाने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मामला बढ़ता देख भले ही शिक्षा मंत्री ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया हो, लेकिन इस पर चर्चा का माहौल अभी भी गर्म है. इसी सिलसिले में अब राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कृषि मंत्री मीणा ने भारत आदिवासी पार्टी (BAAP) के सांसद राजकुमार रोत के जरिए शिक्षा मंत्री और सीएम भजनलाल शर्मा के रक्त, नाखून और बाल के नमूने डीएनए टेस्ट के सेंपल भेजने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कृषि मंत्री मीणा ने रविवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान सांसद रोत के बयान पर कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसे बेबुनियाद बयान देते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता.उन्होंने आगे कहा कि हम सभी सनातनी और हिंदू हैं. गौरतलब है कि इस समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के सांसद राजकुमार रोत के बीच जुबानी जंग चल रही है. जिसमें डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सांसद रोत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. हालांकि, जब मीडिया ने उनसे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को लेकर सवाल किया तो कृषि मंत्री मीना ने इसे टाल दिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PNB 15 करोड़ शेयर बेचकर जुटाने जा रहा फंड, बैंक कर्मचारियों के साथ इन लोगों की होगी चांदी
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने...
খাৰুপেটীয়াত ৱাগেনৰ গাড়ীৰ খুন্দাত আৰক্ষী সহ চাৰিজন আহত - খেদি খেদি ধৰিলে গাড়ী সহ চালকক ।
খাৰুপেটীয়াত ৱাগেনৰ গাড়ীৰ খুন্দাত আৰক্ষী সহ চাৰিজন আহত - খেদি খেদি ধৰিলে গাড়ী সহ চালকক ।
पांच साल से फरार स्थायी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पांच साल से फरार स्थायी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिरोही अनिल कुमार, जिला पुलिस...
PM Modi In Srinagar: पीएम मोदी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कश्मीरियों ने बांधे तारीफों के पुल
PM Modi In Srinagar: पीएम मोदी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कश्मीरियों ने बांधे तारीफों के पुल
NEP: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी 80 फीसद अनुशंसाओं पर आगे बढ़ी सरकार, समागम का PM मोदी करेंगे उदघाटन
नई दिल्ली। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अमल को तीन साल पूरा होने के मौके पर शिक्षा...