करौली धौलपुर के सांसद भजनलाल जाटव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा का 400 पार का सपना अधूरा रह गया, 240 पर पहुंचकर भाजपा के ब्रेक फेल हो गए. उन्होंने कहा भाजपा डबल इंजन की सरकार बता रही थ, लेकिन राजस्थान में एक सरकार का इंजन फेल हो चुका है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के 6 महीने में गिर जाएगी. सांसद भजनलाल जाटव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भी चन्द दिनों की मेहमान है. ऊपर वाली सरकार में जोड़-तोड़ के डिब्बे लगे हुए हैं. ऐसे में यह सरकार 6 महीने से अधिक नहीं चल सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बना है. चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा झुक गया है. उन्होंने कहा ईडी, सीबीआई एवं इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां धरी रह गई. भाजपा की सरकार जुगाड़ की बनी है, ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है. भजनलाल जाटव ने कहा सांसद निधि के माध्यम से 5 करोड रुपए विकास के लिए मिलते हैं. इस राशि को क्षेत्र के विकास में लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत की थी, जिसका नतीजा रहा भाजपा को बड़ी मात मिली है. पूर्वी राजस्थान से भाजपा की हार की शुरुआत हुई है.सांसद भजनलाल जाटव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार कांग्रेस की जनहित हितेषी योजनाओं को बंद करना चाहती है. उन्होंने कहा पुरानी पेंशन योजना का राजस्थान सरकार ने बिल पारित किया है, लेकिन राज्य सरकार उसको भी बंद करना चाहती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इंदौर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 2300 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन! MP News
इंदौर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 2300 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन! MP News
Congress MP Ranjeet Ranjan Speech on Women Reservation Bill in Rajya Sabha | NBT
Congress MP Ranjeet Ranjan Speech on Women Reservation Bill in Rajya Sabha | NBT
कराड शहरातील नागरिक काँग्रेस पक्षासोबत - पृथ्वीराज चव्हाण.
कराड शहरातील नागरिक काँग्रेस पक्षासोबत - पृथ्वीराज चव्हाण.
F&O Trading LIVE | Futures & Options के जरिए किन Stocks में आज खरीदारी का बन रहा मौका?
F&O Trading LIVE | Futures & Options के जरिए किन Stocks में आज खरीदारी का बन रहा मौका?
BBC की दिल्ली और मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग के सर्वे के बाद आया कंपनी का पहला बयान
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में बीबीसी के दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) स्थित दफ्तर में...