राजस्थान में इन दिनों राजनीतिक पारा हाई है. भारतीय आदिवासी पार्टी और बीजेपी सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के बाद आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सांसद ने ब्लड सैंपल भेजने की बात कही है. वहीं आदिवासी समाज इस मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहा है. राजकुमार रोत ने ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "बहुत जल्द ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पर मेरा ब्लड सैंपल भेजा जायेगा, और हर आदिवासी के घर से सैंपल भेजने का अभियान चलाया जायेगा. मंत्री जी DNA टेस्ट मशीन की व्यवस्था करके रखें." रोत ने मदन दिलावर से माफी मांगने और इस्तीफे देने की मांग की है. वहीं बीजेपी से निष्कासित करने की मांग रखी है. रोत ने कहा अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरे देशभर में हर आदिवासी के घर से ब्लड सैंपल, नाखून और बाल के सैंपल सीएम को भेजा जाएगा. विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर ने यू टर्न लेते हुए कहा कि आदिवासी हमारे हिंदू समाज के अभिन्न अंग हैं, अपने बयान को लेकर मदन दिलावर ने कहा, "मुझसे कल पूछा गया कि कुछ लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं तो मैंने ये कहा था कि हम डीएनए की जांच करा लेंगे या फिर वंशावली देखने वालों को दिखवा देंगे. लेकिन इस बयान को आदिवासी से जोड़ दिया गया. मैं कहना चाहता हूं कि आदिवासी समाज के लोग श्रेष्ठतम है जिन्होंने सालों से पेड़ों की रक्षा की जिनसे हमें प्राणवायु मिलती है. आदिवासी समाज के लोग हिंदू समाज के श्रेष्ठतम लोग हैं." शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा था, "कोई देश को तोड़ने, समाज को तोड़ने की गतिविधियां प्रारंभ करे तो उसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. वह (आदिवासी) हिंदू हैं कि नहीं..वह तो उनके पूर्वजों से पूछ लेंगे. वंशावली लिखने वालों लोगों से पूछे लेंगे. अगर हिंदू नहीं है तो फिर उनके DNA की जांच करवा लेंगे कि वह अपने बाप की औलाद है की नहीं".
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઓહ ! અટલ બ્રિજ ની પહેલા દિવસની આવક 3,63'720 રૂપિયા.
આપદા ને અવસર માં બદલવાની કુનેહ ધરાવતી સરકારે નાગરિકો માટે બ્રિજની ફી રાખી કોર્પોરેશન ની લખલુટ આવક...
श्रावण अधिमास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर भोलेनाथ के भक्तों का जत्था गुनौर से अमरनाथ के लिए हुआ रवाना
गुनौर : अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को नगर से 14 सदस्यीय शिव भक्तों का जत्था...
बुरहानपुर जिले में पुलिस थाने पर अटैक
बुरहानपुर जिले में पुलिस थाने पर अटैक और पुलिसकर्मियों से हुई मारपीट।
मध्यप्रदेश के *बुरहानपुर*...
સુરતના ઉમરપાડાના જંગલ વિસ્તારમાં ભારે વરસાદ
સુરતના ઉમરપાડાના જંગલ વિસ્તારમાં ભારે વરસાદ
ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ गई है पेट की चर्बी, तो Belly Fat कम करने के लिए सुबह उठते ही करें 5 काम
स्लिम और परफेक्ट फिगर के लिए लोग इन दिनों उपाय अपनाते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे फिट और...