राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी में बिखराव की स्थिति पैदा हो गई है. शनिवार को पार्टी के 8 नेताओं को निकाल दिया गया है. बता दें कि भारतीय ट्राइबल पार्टी से अलग होकर इस बार लोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर जीत दर्ज की थी. अब विधानसभा उपचुनाव पूर्व से लगातार अनुशासनहीनता करने और लोकसभा चुनाव परिणाम बाद से भारत आदिवासी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले आठ पादाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत ने पत्र जारी किया, जिसमें पार्टी विरोधी काम करते हुए समांतर संगठन बनाने के लिए विरोधी लोगों से संपर्क करने, निरंतर सौदेबाजी में संलग्न रहने, सांठ-गांठ करने की पुख्ता जानकारी मिलने, सुधरने एवं व्यवहार परिवर्तन का पर्याप्त अवसर देने पर भी समाज अहित में व्यस्त रहने को लेकर दी गई अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर बांसवाड़ा जिले के 8 पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव निलंबित किया गया. एक तरफ जहां भारत आदिवासी पार्टी के नव निर्वाचित सांसद राजकुमार रोत और अन्य पदाधिकारी अलग भील प्रदेश की मांग को बुलंद करने की बात कर रहे हैं तो पार्टी से निकाले गए पदाधिकारी इसका नाम जांबूखंड प्रदेश रखने की बात कह रहे हैं. इसको लेकर पिछले कुछ दिनों ने सोशल मीडिया पर "पोस्ट वार" चल रहा है. इसके बाद ही भारत आदिवासी पार्टी ने यह कदम उठाया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মাহমৰা সমষ্টিৰ মিলন গাওঁপঞ্চায়তৰ কাৰ্যালয়ৰ প্ৰাঙ্গণত ত্রিৰংগা বিক্ৰী কেন্দ্ৰও মুকলি
মাহমৰা সমষ্টিৰ অন্তৰ্গত মিলন গাঁও পঞ্চায়তৰ কাৰ্যালয়ত এখনি বিশেষ গাঁও সভা অনুষ্ঠিত হয় । এই...
अजगर, बंदर और कछुए... चेन्नई एयरपोर्ट पर शख्स के पास और क्या-क्या मिला? 22 विदेशी वन्यजीवों की तस्करी नाकाम
चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।...
लालू यादव के खिलाफ CBI केस की मंजूरी:लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की इजाजत दी
केन्द्र सरकार ने CBI को बिहार के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की...
सिरोही जिले का तीसरा सबसे बड़ा टोकरा बांध ओवरफ्लो होने की तैयारी में है
सिरोही: जिले का तीसरा सबसे बड़ा टोकरा बांध ओवरफ्लो होने की तैयारी में
- गुरुवार...
হাৰমতীত কেনে পৰিবেশ!
হাৰমতী কাঠনী ডাঙৰীয়া মন্দিৰৰ পৰা হাৰমতী বজাৰ লৈকে মা দূৰ্গা দেৱীৰ প্ৰতিমা হাজাৰ হাজাৰ লোকে...