राजस्थान के बजट के लिए बीते कुछ दिनों से सरकार के स्तर से लगातार मंथन का दौर जारी है. राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में कई स्टेकहोल्डरों के साथ मीटिंग के बाद अब शनिवार को राजस्थान के बजट के लिए दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला ताई की मौजूदगी में हुई मीटिंग में राजस्थान की डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री दीया कुमारी भी शामिल हुईं. इस बैठक में दीया कुमारी ने राजस्थान में विकास की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री से कई मांगें की. दिल्ली में हुई इस प्री-बजट कंसल्टेशन मीटिंग में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में रेल, राज़मार्ग और ऊर्जा क्षेत्र के लिए केंद्र से सहयोग मांगा. दीया कुमारी ने बैठक के बाद कहा कि राजस्थान को डबल इंजन सरकार का पूरा लाभ मिलेगा. बैठक में राजस्थान के विकास से जुड़े ईआरसीपी, रेल, सड़क और ऊर्जा संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. बैठक के दौरान दीया कुमारी ने राजस्थान के 21 जिलों की जीवनदायी साबित होने वाली 'पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना' (ERCP) को जल्द ही मूर्त रूप देने का आग्रह किया. उन्होंने राजस्थान में संचालित 'जल जीवन मिशन' की प्रगति हासिल करने के लिए राजस्थान सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग रखी
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
iQOO ने लॉन्च किया अपना पहला एंड्रॉइड टैबलेट, 10000mAh की बैटरी के साथ मिल रहे हैं कई बेहतरीन फीचर्स
चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQOO ने अपना पहला एंड्रॉइड टैबलेट लॉन्च कर दिया है। बता दें कि iQOO ने...
બનાસકાંઠાના જીવા દોરી ડેમ દાંતીવાડામાં નવા પાણીની આવક ચાલુ થઈ BANAS LIVE NEWS
બનાસકાંઠાના જીવા દોરી ડેમ દાંતીવાડામાં નવા પાણીની આવક ચાલુ થઈ BANAS LIVE NEWS
আজি বিশিষ্ট সাহিত্যিক , ঔপন্যাসিক আৰু গল্পকাৰ য়েছে দৰজে ঠংচিৰ জন্মদিন
আজি বিশিষ্ট সাহিত্যিক , ঔপন্যাসিক আৰু গল্পকাৰ য়েছে দৰজে ঠংচিৰ জন্মদিন
खेड मेटे मोहल्यात रात्री काय घडलं? जमीलाने सर्व घटनाक्रम सांगितला | Khed Rada |
खेड मेटे मोहल्यात रात्री काय घडलं? जमीलाने सर्व घटनाक्रम सांगितला | Khed Rada |
'केजरीवाल के अच्छे काम से भाजपा को हो रही ईर्ष्या', Delhi Service Bill को लेकर संजय राउत का केंद्र पर कटाक्ष
नई दिल्ली, दिल्ली सेवा विधेयक को सोमवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की तैयारी के साथ,...