कोटा. जिले के सांगोद के ईदगाह मैदान में चल रही प्रथम डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। 12 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में हाड़ौती संभाग के झालावाड़, बारां, बूंदी और कोटा जिले की 42 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला खालिद पीड़ावा की टीम और सुकेत टीम के बीच खेला गया। सुकेत टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 69 रन बनाए। खालिद पीड़ावा टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट खोकर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी दी गई।प्रतियोगिता की मैन ऑफ द सीरीज़ वकार सुकेत को पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच खालिद हाशमी को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस देहात कोटा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि लोकेश गुंजल, डॉक्टर अशरफ़ बेग, अफसार प्रदान, शकील मिर्ज़ा, आदिल मिर्ज़ा, अज़हर मिर्ज़ा, मज़हर मिर्ज़ा, मनोज सुवालका, राजेन्द्र गहलोत, सलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आरिफ़, सिद्धार्थ सुवालका और शहज़ाद ख़ान मौजूद थे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मैच देखने का मौका मिला। इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार जताया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
চৌদি আৰৱত নিৰ্মাণ হ’ব বিশ্বৰ প্ৰথমখন উলম্ব চহৰ
চৌদি আৰৱত নিৰ্মাণ হ’ব বিশ্বৰ প্ৰথমখন উলম্ব চহৰ ।◾চৌদি আৰৱত নিৰ্মাণ হ’বলৈ গৈ আছে...
KYC में आज Royal Orchid के CFO, Amit Jaiswal संग कंपनी की Growth Strategy पर चर्चा | Hotels
KYC में आज Royal Orchid के CFO, Amit Jaiswal संग कंपनी की Growth Strategy पर चर्चा | Hotels
અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કમિશનર શ્રી બંછાનિધિ પાની દ્વારા પ્રગતિશીલ કામની સાઈટની મુલાકાત
અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કમિશનર શ્રી બંછાનિધિ પાની દ્વારા પ્રગતિશીલ કામની સાઈટની મુલાકાત અમદાવાદ...