राजस्थान में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सांसद बने पांचों विधायकों ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं। इनकी सीटें अब रिक्त हो गई है। अब कभी भी इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। इस उपचुनाव में भाजपा यदि एक भी सीट जीतती है तो उसे फायदा होगा। कारण, भाजपा का फिलहाल किसी भी सीट पर कब्जा नहीं है। ऐसे में भाजपा सभी सीटों पर यदि हार भी जाती है तो उसको कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। पांच विधाययक इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ सांसद बने हैं। इनमें से तीन कांग्रेस के और एक आरएलपी व एक बीएपी से था। इनके सांसद बनने से इनकी सीटें रिक्त हो गई है। अब यहां उपचुनाव होना है। यूं तो इन सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा नहीं है। लेकिन उपचुनाव में भाजपा जीतने के साथ-साथ अपने वोट शेयर को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेगी। हालांकि इस समय में राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सरकार में मतदाताओं को लुभाने का पूरा प्रयास भी करेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 41.69 फीसदी तो कांग्रेस का वोट शेयर 39.53 फीसदी रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की पार्टियों से गठबंधन किया था। इसका कांग्रेस को फायदा भी मिला। कांग्रेस ने लोकसभा की 25 में से तीन सीटों पर कब्जा भी किया था। इनमें से दो विधायक जीते हैं। रालोपा से खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल और डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा सीट से बीएपी से राजकुमार रोत जीते हैं। इधर अब रालोपा के बेनीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वे खींवसर सीट से अकेले ही चुनाव लडेंगे। वे कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेंगे। बीएपी ने गठबंधन को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन क्षेत्र में बीएपी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में बीएपी के कांग्रेस के गठबंधन की भी संभावना कम ही नजर आती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઝાલોદના ફતેપુરા આર્ટસ કોલેજની નેકપિયર ટીમદ્વારા મુલાકાત લેવામાં આવીઅને માર્ગદર્શન આપવામાં આવ્યૂહતું.
ઝાલોદના ફતેપુરા આર્ટસ કોલેજની નેકપિયર ટીમદ્વારા મુલાકાત લેવામાં આવીઅને માર્ગદર્શન આપવામાં આવ્યૂહતું.
ફતેપુરા પોલીસ દ્વારા નગરમાં ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજી સાંતી સમિતિની બેઠકનું આયોજન કરાયું.
ફતેપુરા પોલીસ દ્વારા નગરમાં ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજી સાંતી સમિતિની બેઠકનું આયોજન કરાયું.
જુનેદ...
केज पोलिसांनी केला 36 लाखरूपांचा गुटखा नष्ट
बीड/केज बेकायदेशीररित्या विक्री होणाऱ्या गुटख्याविरोधात केज पोलिसांनी उघडलेल्या मोहिमेत...
This fight between the idea of India and Narendra Modi: Congress leader Rahul Gandhi
This fight between the idea of India and Narendra Modi: Congress leader Rahul Gandhi in Bengaluru