एनटीए और पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कई गंभीर आरोप लगाए. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए मोर्चा संभाल लिया है. बीजेपी ने राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही दिया है. बीजेपी ने अपने दो तेज तर्रार प्रवक्ताओं सुधांशु त्रिवेदी और शहजाद पूनावाला को मोर्चे में उतार दिया है और सुधांशु त्रिवेदी ने ना सिर्फ चुन चुनकर जवाब दिए बल्कि राहुल से कई तीखे सवाल भी पूछ डाले हैं. उन्होंने कहा कि राहुल जी राजस्थान भूल गए क्या जहां लोक सेवा आयोग के पेपर ही लीक कर दिए गए थे. असल में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार नीट परीक्षा पर पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है. सरकार प्रतिबद्ध है, और लाखों लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी. जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लाखों छात्रों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है, वह सिर्फ इस विषय पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं. सुधांशु ने यह भी कहा कि राजस्थान में पेपर लीक पर हुआ था लेकिन राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द नहीं बोला. असल में सुधांशु त्रिवेदी राजस्थान का जिक्र इसलिए कर रहे थे क्योंकि तब वहां के राज्य सेवा आयोग की एक भर्ती में जमकर बवाल हुआ था और एक ही परिवार के कई सदस्यों का चयन हो गया था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અંબાજી જતાં પદયાત્રીને કારચાલકે કચડતા આટલા લોકોના કરુણ મોત થયા, વિડિયો જુઓ અહીં
અંબાજી જતાં પદયાત્રીને કારચાલકે કચડતા આટલા લોકોના કરુણ મોત થયા, વિડિયો જુઓ અહીં
Monsoon Session 2023: संसद में कामकाज के एक मिनट का खर्च है ढाई लाख से ज्यादा
Parliament Monsoon Session 2023: संसद में 20 जुलाई से मानसून सत्र जारी है, जो 11 अगस्त, 2023...
કુતિયાણા તાલુકાના નવલા નોરતાની મુલાકાત લેતા જિલ્લા કોંગ્રેસ પૂર્વ પ્રમુખ
પોરબંદર જિલ્લાના કુતિયાણા તાલુકાના નવલા નોરતાની અંદર અલગ અલગ ગામડાનાં વિસ્તારનાં આગેવાનો દ્વારા...