पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला फैसला लेते हुए राज्य सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें जातीय गणना के बाद आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया था। पटना हाईकोर्ट (Patna HC) ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार ने जातीय गणना कराने के बाद आरक्षण की सीमा को 50 फीसद से बढ़ाकर 65 फीसद किया गया था। सरकार ने 9 नवंबर 2023 को आरक्षण के दायरा को 15 फीसद बढ़ा दिया था। सरकार के स फैसले के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। गौरव कुमार और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इसी साल 11 मार्च सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने इन याचिकाओं पर लंबी सुनवाई की थी, जिसे आज सुनाया गया। कोर्ट ने आरक्षण का दायरा 50 फीसद से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किए जाने के फैसले को रद्द कर दिया है और कहा है कि पूर्व से निर्धारित आरक्षण की सीमा ही बिहार में लागू रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली तत्कालीन महागठबंधन की सरकार ने राज्य में जाति आधारित गणना कराई थी। जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ओबीसी, ईबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण 65 फीसद कर दिया था। आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को बिहार में सरकारी नौकरियों और उत्च शैक्षणिक संस्थानों में मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को मिलाकर कोटा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक कर दिया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली तत्कालीन महागठबंधन की सरकार ने राज्य में जाति आधारित गणना कराई थी। जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ओबीसी, ईबीसी, दलित और आदिवासियों का आरक्षण 65 फीसद कर दिया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BJP releases list of candidates for Gujarat Polls 2022, repeats 9 candidates in Surat | Tv9Gujarati
BJP releases list of candidates for Gujarat Polls 2022, repeats 9 candidates in Surat | Tv9Gujarati
Naresh Meena Slapped SDM: गिरफ्तारी के बाद क्या बोले नरेश मीणा के वकील? | Tonk Violence | News
Naresh Meena Slapped SDM: गिरफ्तारी के बाद क्या बोले नरेश मीणा के वकील? | Tonk Violence | News...
Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर ब्रिज हादसे पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन? छह लोग अब भी लापता
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि बाल्टीमोर ब्रिज ढहने के बाद आठ लोग लापता थे,...
ભાવનગર જિલ્લામાં ભાજપ કોંગ્રેસ ના કોણ છે દાવેદારો ને કોણ બનશે ઉમેદવાર જુઓ
ભાવનગર જિલ્લામાં ભાજપ કોંગ્રેસ ના કોણ છે દાવેદારો ને કોણ બનશે ઉમેદવાર જુઓ