हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू और भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इशारों में ये आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की राज्य इकाई को “व्यक्तिगत जागीर” के रूप में चलाया जा रहा था। माना जा रहा है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ये निशाना साधा था। बुधवार को किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंची। यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
લીંબડી સેવાસદનમાં કાર્યરત કર્મીની બાઈકને કાર ચાલકે ટકકર મારતાં બાઈક ચાલકનું મોત
લીંબડી સેવા સદનમાં ઈ-ધારા વિભાગમાં કોન્ટ્રાકટ બેઝ પર ફરજ બજાવતા યુવકની બાઈકને કાર ચાલકે ટક્કર...
जिस इमारत से पथराव हुआ, उसके दस्तावेज मांगे:दोबारा जुलूस निकालने पर अड़े लोग
पालकी (बेवाण) को लेकर आज फैसला लिया जाएगा। लोगों की मांग है कि दोबारा जुलूस निकाला जाए और पालकी...
રાજ્યના ૪૦૦૦ ગામમાં ફ્રી વાઇ ફાઈની સુવિધા પહોંચતી કરવાની નેમ છે
- મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ
મુખ્યમંત્રીશ્રીના હસ્તે ઠાસરા અને ગળતેશ્વર તાલુકામાં રૂપિયા...
राजस्थान में जालोर-सिरोही में हवा के साथ हुई बारिश:ठंडी हवा चलने से दिन-रात का तापमान गिरा
राजस्थान में मानसून अब अंतिम दौर में है। गुरुवार को भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में...
आजतक से खास बातचीत में Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने भी Amethi-Raebareli पर जबाव दिया
आजतक से खास बातचीत में Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने भी Amethi-Raebareli पर जबाव दिया