जम्मू-कश्मीर में 9 जून को तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. ड्राइवर को गोली लगने की वजह से बस खाई में गिर गई. इसमें 9 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 4 राजस्थान के थे. इसमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है. भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मृतक के बच्चों को गोद लेने का ऐलान कर दिया है. मरने वालों के परिजन मुरलीपुरा थाने के बाहर धरना दिया. परिवार के लोगों की सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की. सुबह ट्रेन से चारों मरने वालों के शव जयपुर जंक्शन पर पहुंचे. इस दौरान कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, एडीएम साउथ शैफाली कुशवाहा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुबह 8 बजे से ही अधिकारी जंक्शन पर मौजूद थे. पूजा एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 9 बजे जयपुर जंक्शन पहुंची. पूरा माहौल गमगीन हो गया. जब रेस्क्यू करने वाली टीक के कर्मचारी शवों को उतारने के लिए ट्रेन में चढ़े तो मृत बच्चे और अन्य शवों को देखकर उनके हाथ भी कांप उठे. कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ पुलिस अधिकारियों की आंखें नम हो गईं. रेलवे स्टेशन पर इस दौरान भारी भीड़ लग गई. हर किसी के चेहरे पर आतंकवादियों को लेकर गुस्सा साफ दिख रहा था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલનપુરમાં સગીરાને પીંખી નાખનાર આરોપીને કોર્ટે 20 વર્ષની સજાનો હુકમ ફટકાર્યો
પાલનપુરમાંથી દોઢ વર્ષ અગાઉ સગીરાનું અપહરણ કરાયું હતું. જેનું બ્લેડથી ગળુ કાપી નાખવાની ધમકી આપી...
अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्यवाही
नैनवां थाना पुलिस की अवैध मादक फदार्थ...
TCS Share Value Now: Bond Yield की खबर की वजह से Stock के निवेशकों हो सकता है फायदा? | Business News
TCS Share Value Now: Bond Yield की खबर की वजह से Stock के निवेशकों हो सकता है फायदा? | Business News
बारां में पुलिस पर फायरिंग, कॉन्स्टेबल जख्मी, अपराधी को पकड़ने गई थी टीम, बदमाश ने फायर किया, बायीं जांघ पर गोली लगी
अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है।फ़ायरिंग में एक पुलिस कॉन्स्टेबल जख्मी...