उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में,मारपीट में फटा सिर आपस में भिड़े भाजपा समर्थक।सूत्रों से जानकारी मिली कि जनपद अलीगढ़ में, भाजपा से तीसरी बार निर्वाचित सांसद सतीश गौतम के स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यालय के बाहर स्थित पार्क में, दो समर्थक गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक दूसरे के क्षेत्र में, सांसद केा मिल वोटों पर टीका टिप्पणी से बहस के बीच गाली-गलौज हो गई। पार्क से बाहर आते आते मारपीट तक हो गई। जिसमें एक पक्ष के नेता का सिर फट गया। मामले में, पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया गया है सांसद सतीश गौतम सुबह अपने विद्या नगर स्थित कार्यालय के सामने वाले पार्क में, बैठे थे। जहां तमाम समर्थक फिर से जीत पर स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान कोल क्षेत्र के ब्राह्मण व भाजपा नेता राम कुमार भारद्वाज की अगुवाई में, काफी संख्या में लोग स्वागत के लिए पहुंचे थे। भीड़ के बीच स्वागत का क्रम चल रहा था। इसी बीच दूसरे गुट के ब्राह्मण नेता व भाजपा समर्थक विजय मुद्गल अपने साथियों संग पहुंचे। एक दूसरे के क्षेत्र में, सांसद को कम वोट मिलने को लेकर टीका टिप्पणी पर बहस शुरू हो गई। रामकुमार का आरोप है कि विजय पक्ष कहा रहा था उनके गांव में, सांसद को कम वोट क्यों मिले। इस पर उन्होंने विजय मुद्गल पर बसपा को चुनाव लड़ाने का आरोप लगाया। इसी बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि गालीगलौज शुरू हो गई। आरोप है कि रामकुमार पार्क से बाहर आए तो पीछे से उन पर हमला कर दिया गया। किसी वस्तु से उनके सिर में, चोट आ गई। रामकुमार थाने पहुंच गए तो पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों का कहना है कि उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। विजय मुद्गल ने बेवजह अभद्रता करने का आरोप लगाया है, जबकि रामकुमार ने विजय व साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा का कहना है कि आपस में झगड़ा जरूर हुआ, मगर तहरीर नहीं मिली है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अगर तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Disability Grants for education welfare and public welfare schemes related to social security
To educate welfare and public welfare scheme related to social security:- Disability gratuity-...
Kerala दौरे पर PM Modi, मंदिर दर्शन के लोगों को किया संबोधित, कहा- विकसित भारत का रोडमैप तैयार
Kerala दौरे पर PM Modi, मंदिर दर्शन के लोगों को किया संबोधित, कहा- विकसित भारत का रोडमैप तैयार
How To Reduce Face Fat With Face Yoga I Power of Face Yoga Season 3 Ep 3
How To Reduce Face Fat With Face Yoga I Power of Face Yoga Season 3 Ep 3
NewsClick Raid पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा, PM Modi और प्रेस फ़्रीडम पर क्या छप गया?
NewsClick Raid पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा, PM Modi और प्रेस फ़्रीडम पर क्या छप गया?
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz