राजस्थान में 5 विधानसभा उपचुनाव जल्द होंगे। राजस्थान के 5 विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर अभी एलान तो नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुंनूं, खींवसर और चौरासी विधानसभा सीट लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के बाद विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मिले वोटों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इन विधानसभा सीटों के ऐसे बूथ जहां पार्टी को लगातार वोट कम मिल रहे हैं, उन बूथों को लेकर विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। यह रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष बैठक लेंगे। यह बैठक 20 जून के बाद हो सकती है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। वहां अभी से तैयारी शुरू की जाए। संगठन में भी चुनाव को देखते हुए बदलाव किए जाएंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों के जनहित के मुद्दों को लेकर भी पार्टी विधानसभा के बजट सत्र में उठाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bank Holiday Today: आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अप्रैल में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Bank Holiday in April 2023: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के...
Lumpy Virus in Cows : गोवंश का काल लंपी वायरस विकराल | Cow Virus in India
Lumpy Virus in Cows : गोवंश का काल लंपी वायरस विकराल | Cow Virus in India
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सीएचसी में 6 लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए - अधीक्षक डॉ राजेश गौतम
रायबरेली प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत यूपी के लोगों को अब कागज नहीं पीवीसी आयुष्मान कार्ड...
India will push for clarity on the definition of climate finance at the COP27 global climate summit getting underway in Sharm El-Sheikh city of Egypt
Ahead of the mega global climate summit COP27 kicking off from November 6, India is looking...
વડોદરા ગ્રામ્ય SOG પોલીસે નશીલા પદાર્થોના જથ્થા સાથે એક ઈસમને ઝડપી પાડયો 2022 | Spark Today News
વડોદરા ગ્રામ્ય SOG પોલીસે નશીલા પદાર્થોના જથ્થા સાથે એક ઈસમને ઝડપી પાડયો 2022 | Spark Today News