पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 18 जून को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 20 हजार करोड़ रुपए की 17वीं किस्त जारी करेंगे.किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 30 हजार से ज्यादा सदस्यों को सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे. इसके साथ ही किसानों द्वारा उगाए उत्पादों को देखने के लिए स्टॉल पर जाएंगे. 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात करेंगे. 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा. 28 फरवरी को केंद्र सरकार ने 16वीं किस्त जारी की थी. 16वीं किस्त में करीब 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला था. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है. साल में तीन किस्तों में रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है. कृषि जनगणना के मुताबिक राजस्थान में 76 लाख 55 हजार किसान हैं. हालांकि नई गणना में आंकड़े बदल सकते हैं. लेकिन मोटे तौर पर देखें तो प्रदेश की 60% आबादी कृषि पर निर्भर है. जनवरी में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्रालय ने बताया था कि राजस्थान में योजना के पात्र किसानों की संख्या 55 लाख 57 हजार 942 है. इनमें 17 लाख 10 हजार 833 महिलाएं हैं. लघु एवं सीमांत किसानों को इसका लाभ मिलता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰাণৰ বিবিধ ক্ষেত্ৰৰ 75 গৰাকী বিশিষ্ট ব্যক্তিলৈ বিজেপিৰ সম্বৰ্ধনা
মৰাণৰ বিবিধ ক্ষেত্ৰৰ 75 গৰাকী বিশিষ্ট ব্যক্তিলৈ বিজেপিৰ সম্বৰ্ধনা
দেশৰ 75 সংখ্যক...
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर ने फाड़ दिया था स्मृति ईरानी का कॉन्ट्रैक्ट, सालों बाद किया खुलासा
23 Years Of Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी क्वीन एकता कपूर अब तक कई सुपरहिट...
Chiplun Murder: थरारक खून! चिपळूणमध्ये निवृत्त शिक्षिकेचा घरात हातपाय बांधून खून | चिपळूणमध्ये खळबळ
Chiplun Murder: थरारक खून! चिपळूणमध्ये निवृत्त शिक्षिकेचा घरात हातपाय बांधून खून | चिपळूणमध्ये खळबळ
2025 KTM 390 Adventure टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई 1390 एडवेंचर जैसा है डिजाइन
2025 KTM 390 Adventure को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसके बाद उम्मीद...