लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में बीजेपी 14 सीटों पर सिमट गई, जिसके बाद पार्टी में हार के कारणों को लेकर आत्ममंथन हुआ. सीएम भजनलाल शर्मा ने हार पर आत्ममंथन की रिपोर्ट पीएम मोदी को सौंप दी है. लेकिन इस बीच बीजेपी के अंदर एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है. बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी ने बीजेपी की हार को लेकर राजेंद्र सिंह राठौड़ पर जमकर निशाना साधा है. राजस्थान में बीजेपी की हार को लेकर देवी सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान में राजेंद्र राठौड़ के कारण लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने चुनाव का पूरा वातावरण खराब कर दिया. जिस प्रकार से राजस्थान में टिकट कटवाया गया यह गलत था. सबसे बड़ा घातक चूरू सीट से राहुल कास्वां का टिकट कटवाना साबित हुआ. देवी सिंह भाटी ने बताया कि राहुल कस्वां का काम और जन संपर्क काफी अच्छा था. लेकिन कस्वां का टिकट काटने से पूरे राजस्थान में जाट एकजुट नहीं रहे. इससे बीजेपी का जाट वोट छिटक गया. उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल कस्वां का टिकट राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कटवाया नहीं होता तो बीजेपी को जीत मिलती. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजेंद्र सिंह राठौड़ और राहुल कास्वां की लड़ाई साफ तौर पर नजर आने लगी थी. राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने विधानसभा चुनाव में हार की वजह कस्वां को ठहराया था. वहीं चूरू सीट से टिकट कटने के बाद राहुल कस्वां ने कांग्रेस में शामिल होकर टिकट लिया और जीत दर्ज की.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત વિધાનસભાની સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨ અન્વયે એકઝીટ પોલ તથા ઓપીનીયન પોલ ઉપર પ્રતિબંધ.
ભારતના ચૂંટણી આયોગ, નવી દિલ્હી દ્વારા ગુજરાત વિધાનસભાની સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨ના સંદર્ભમાં...
बारिश में स्कूल न छूटे इस उद्देश्य के साथ बच्चों को बांटे छाते:विवेक राजवंशी के नेतृत्व में पार्षद गण ओर समाज सेवी रहे उपस्थित।
बारिश में स्कूल न छूटे इस उद्देश्य के साथ बच्चों को बांटे छाते:विवेक राजवंशी के नेतृत्व में...
મહેસાણા : સાંથલ પોલીસે ગમાનપુર માં લોખંડની એંગલ ચોરીમાં સંડોવાયેલા સાત તસ્કરોને ઝડપ્યા
મહેસાણા : મહેસાણા તાલુકાના ગમાનપુર ગામની સીમમાં આવેલી એક ફેકટરીમાંથી સાત જેટલા ચોર ઇસમોએ 71...
One Camera উৎকোচ লোৱাৰ বিৰুদ্ধে উত্থাপিত হোৱা বাতৰি সম্পৰ্কে ৰাজহ চক্ৰ বিষয়াৰ প্ৰতিক্ৰিয়া
One Camera উৎকোচ লোৱাৰ বিৰুদ্ধে উত্থাপিত হোৱা বাতৰি সম্পৰ্কে ৰাজহ চক্ৰ বিষয়াৰ প্ৰতিক্ৰিয়া
आपसी विवाद में चली गोली एक युवक घायल
जनपद जौनपुर तहसील केराकत के विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम देवकलपुर में,आपसी विवाद में चली गोली एक...