देशभर में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ईद-उल-अजहा पर देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता के और मजबूत होने की कामना की है। राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्यौहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें। पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। आपको बता दें कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार, बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर मुस्लिम धर्म में नमाज पढ़ने के साथ साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी जाती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का हटना तय, दो सप्ताह बाद जानें किसे मिलेगा चार्ज
राजस्थान हाई कोर्ट ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ चालान पेश करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया. कोर्ट ने...
Cyclone Biparjoy Updates: चक्रवाती तूफान की वजह से Gujarat के Devbhoomi Dwarka में चल रही तेज हवाएं
Cyclone Biparjoy Updates: चक्रवाती तूफान की वजह से Gujarat के Devbhoomi Dwarka में चल रही तेज हवाएं
રામપર ગામે સરકારી સ્કૂલ ની બાજુમાં જાહેરમાં 8 શખ્સો જુગાર રમતા ઝડપાયા
રામપર ગામે સરકારી સ્કૂલ ની બાજુમાં જાહેરમાં 8 શખ્સો જુગાર રમતા ઝડપાયા
उत्तम आर्जव धर्म की पूजा में उमडे श्रद्धालु मन- वचन-काय की कुटिलता का अभाव ही आर्जव धर्म है-मुनि अनुसरण सागर महाराज
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में मुनि अनुसरण...