पीएम मोदी के मंत्रीमंडल की टीम में शामिल केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी संसद में राहुल गांधी को घेरने की तैयारी कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जयपुर भाजपा मुख्यालय पहुंचे भागीरथ चौधरी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के समय उनके लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने 1 से 10 तक गिनती बोलते हुए राजस्थान के किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने की बात कही थी. लेकिन राजस्थान में उनकी सरकार बनने के बावजूद किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ नहीं हुआ. अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि "राहुल गाँधी का वह भाषण 6 साल से उनके मोबाइल में सेव है और जब सदन शुरू होगा तब फिर से यही वीडियो उन्हें वापस दिखाऊगा." केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि अब उनकी सरकार में गरीब, किसान और गांव के भलाई की बात होगी. क्योंकि पीएम मोदी किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में दिन-रात काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना नहीं आता तो देश के किसानों की आय 2022 तक दुगनी हो जाती लेकिन अब 2024 से किसानों की आयु दोगुनी करने में मोदी सरकार जुटी हुई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
iPhone 15 खरीदें या iPhone 16 के लिए इंतजार करें, क्या है आपके लिए सही ऑप्शन?
Apple अपनी iPhone 16 सीरीज पर काम कर रहा है। जिसे इसी साल सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।...
દુઃખ ,સુખ કોને કહેવું ..??? સાંભળવા જેવો પ્રસંગ. ..
દુઃખ ,સુખ કોને કહેવું ..??? સાંભળવા જેવો પ્રસંગ. ..
શ્રમિક મજૂરોના ત્રાસથી કોઠારીયા રોડ માસ્તર સોસાયટીના રહીશો પરેશાન
#buletinindia #gujarat #rajkot
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें खरीदारी
Nifty & Nifty Bank Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें...