राजस्थान के भरतपुर जिले की भरतपुर विधानसभा से रालोद विधायक डॉक्टर सुभाष गर्ग ने (13 जून) को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भरतपुर में कुछ लोग सीएम का नाम लेकर प्रशासन पर का काम करने का दबाव बना रहे हैं. अब सुभाष गर्ग के इस आरोप पर राजस्थान सरकार में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार किया है.जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि "भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है. सुभाष जी आपको पता होगा आप जब पिछली सरकार में मंत्री थे न तो आपके इर्द-गिर्द रहने वाले लोग क्या-क्या करते थे, सभी को पता है. मुख्यमंत्री के नजदीक रहने वाला कोई भी व्यक्ति या उनके संपर्क का व्यक्ति कभी भी किसी भी तरह की कोई भी अनैतिक बात नहीं करता है." गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधायक को सलाह देते हुए कहा कि "भरतपुर के विकास में सहयोग करने की बात करिए, बात को भटकाने की कोशिश मत करिए. भरतपुर में स्वच्छ शासन और स्वच्छ प्रशासन देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. भरतपुर ही नहीं पूरे राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री जी का जो संकल्प है, अपराध मुक्त राजस्थान, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान और विकास में नंबर वन राजस्थान बनाने का जो सपना है, उस संकल्प में सभी लोग मिलजुल कर काम करें, यही मेरी आपको सलाह होगी." दरअसल, सुभाष गर्ग ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा था कि "माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी कृपया संज्ञान लें कि भरतपुर में कुछ लोग आपके संबंधों का डर दिखाकर पुलिस व प्रशासन पर नाजायज दबाव बनाकर गलत काम करवाने का प्रयास कर रहे हैं. आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर पर जांच करवा कर ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें और उच्च अधिकारियों को भी निर्देशित करें कि कानून सम्मत व नियमानुसार कार्य करें. मैंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध करने के लिए समय मांग रखा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Weather News: दिल्ली-NCR में शीत लहर ने बढ़ाई मुसीबत, जानें IMD का अपडेट
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं का दौर एकबार फिर शुरू हो गया है....
‘पाताल में गया अनुच्छेद 370, अब कभी वापस नहीं आएगा’, JK विधानसभा में हुए बवाल पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा...
মঙলদৈত মি. ভৱজ্যোতি গোস্বামীয়ে উদ্বোধন কৰিলে অত্যাধুনিক “আইৰণ ট্ৰাইব জিম”৷
মঙলদৈত মি. ভৱজ্যোতি গোস্বামীয়ে উদ্বোধন কৰিলে অত্যাধুনিক “আইৰণ ট্ৰাইব জিম”৷
અમરેલી મારૂતિ નંદન ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા આયોજીત જિલ્લા ટ્રાફિક પોલીસ PI દવે સાહેબ તેમજ પત્રકાર મિત્રો એ ગણેશજીની આરતી નો લ્હાવો લીધો
વિઘ્નહતાં દુંદાળા દેવ ભગવાન ગણેશના ઉત્સવની ઉજવણીનો વિધિવત પ્રારંભ કરવામાં આવી રહ્યો છે.ત્યારે...
તરસાલી મર્ડરને લઈ આજે પરિવારના સભ્યો કલેકટર કચેરી ખાતે ભેગા થઈ કલેકટરને આવેદનપત્ર આપ્યું
તરસાલી મર્ડરને લઈ આજે પરિવારના સભ્યો કલેકટર કચેરી ખાતે ભેગા થઈ કલેકટરને આવેદનપત્ર આપ્યું