जम्मू में हाल ही में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। गृह मंत्री आज नॉर्थ ब्लॉक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का आकलन करेंगे। संबंधित अधिकारी गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और ऐसे आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारियों के बारे में बताएंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला समेत अन्य शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। अमित शाह ने एक दिन पहले भी गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और इस मुद्दे पर आज एक और विस्तृत बैठक बुलाने का निर्देश दिया।शाह ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर चिंता जताई थी। आज इसी को लेकर कोई बड़ा सुरक्षा प्लान बनाया जा सकता है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा:फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन हो रही खत्म, दिसंबर में होने वाले 6 बदलाव
1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब...
प्रत्येकाने सतत प्रमाणे आई-वडिलांचे सेवा केली पाहिजे
प्रत्येकांनी संताप्रमाणेच आई वडिलांची सेवा केली पाहिजे
हभप ज्ञानेश्वर महाराज जोगदंड यांचे...
শৰৎ আগমনৰ লগে লগেই মাজুলীলৈ আগমন ঘটিছে দেশী-বিদেশী পৰ্য্যটকৰ
শৰৎ আগমনৰ লগে লগেই মাজুলীলৈ আগমন ঘটিছে দেশী -বিদেশী পৰ্য্যটক সকলৰ ।
તાલુકા મહિલા અને બાળ વિકાસ વિભાગ ગુજરાત સરકાર દ્વારા બેટી બચાવો બેટી પઢાઓ યોજના પૂર્ણ યોજના અંતર્ગત સંકલિત બાળવિકાસ યોજના નો કાર્યક્રમ ધાનપુર ખાતે યોજાયો
આજના મહિલા અને બાળ વિકાસ ના કાર્યક્રમમાં મુખ્ય મહેમાન તરીકે માનનીય રાજ્ય કક્ષાના મંત્રીશ્રી...