राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल के 6 महीने पूरे हो गए हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के बाद भाजपा ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाते हुए बड़ा दांव चला था. पार्टी ने कई कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर संगठन में लंबे समय तक काम कर चुके भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया था. मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने अपने काम से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. शुरुआती 6 महीने के कार्यकाल में भजनलाल शर्मा ने कई बड़े फैसले लिए. हालांकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण सरकार का कामकाज कुछ दिनों तक ठप्प सा रहा. लेकिन आम चुनाव की घोषणा से पहले और नतीजे घोषित होने के बाद भजनलाल शर्मा ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए जिससे उन्होंने प्रदेश के लोगों का दिल जीत लिया. हालांकि भजनलाल शर्मा सरकार के सामने चुनौतियां अब भी हैं. लेकिन सीएम ने जनकल्याण से जुड़े कई ऐसे फैसले लिए जिससे उनके विपक्षी भी कई बार उनकी तारीफ करते नजर आए. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन प्रदेश की 11 सीटों पर जीत हासिल की है. इस जीत से विपक्ष जोश में है. हर छोटे-बड़े मौकों पर सरकार को लपेटे में ले रही है. ऐसे में भजनलाल सरकार को विपक्ष के सवालों का समुचित जवाब देते हुए भाजपा में चल रही गुटबाजी को खत्म करना भी एक बड़ी चुनौती है. अपनी ही पार्टी में शामिल वैसे लोग जो मौजूदा सरकार से संतुष्ट नहीं है, वैसे लोगों को शांत करना सरकार की एक बड़ी चुनौती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
फरीदाबाद में युवक ने की छोटे भाई की हत्या, शराब पीकर दोनों में हुई थी लड़ाई; पुलिस ने दर्ज किया केस
भूपानी थाना क्षेत्र में शराब पीकर हुए झगड़े में एक युवक ने छोटे भाई की हत्या कर दी। अनुमान है कि...
વિધાનસભાની 2022 ની ચૂંટણીમાં રેવડીને બધા ઓળખે છે-રૂપાલા
વિધાનસભાની 2022 ની ચૂંટણીમાં રેવડીને બધા ઓળખે છે-રૂપાલા
અમરેલી જીલ્લાના લાઠી ગામની એક યુવતીનું નામ તથા ફોટાનો દુર ઉપયોગ કરીને ઇન્સ્ટાગ્રામમાં ફેક અકાઉન્ટ બનાવનાર આરોપી અનિલભાઈ મકાભાઈ સરલીયા રહે.સભાડીયા તા.લાઠી જી.અમરેલી. વાળા ને પકડી પાડતી અમરેલી સાયબર ક્રાઇમ પોલીસ ટીમ .
પકડાયેલ આરોપી..
અનિલભાઈ મકાભાઈ સરલીયા રહે.સભાડીયા તા.લાઠી જી.અમરેલી ,
...
Dangal LIVE: UP में सरकारी नौकरी पर सियासत भारी! | UPSSSC | CM Yogi | UP Government |Chitra Tripathi
Dangal LIVE: UP में सरकारी नौकरी पर सियासत भारी! | UPSSSC | CM Yogi | UP Government |Chitra Tripathi
Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे के बाद शो में पहुंची उनकी कट्टर दुश्मन, बिग बॉस के घर में छेड़ी थी 'महाभारत'
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन...