भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में G7 शिखर सम्मेलन 2024 में शामिल होकर भारत लौटे हैं। G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया में फसानो शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक हो रहा है। पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में न सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने G7 सत्र को संबोधित किया तो साथ ही कई द्विपक्षीय मीटिंग्स में भी शामिल हुए। यूं तो पीएम मोदी ने कई ग्लोबल लीडर्स से मुलाकात की, लेकिन G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। जॉर्जिया ने तो पीएम मोदी के साथ हैशटैग के साथ एक सेल्फी भी शेयर की है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अब पीएम मोदी ने भी इस पर रिएक्शन दे दिया है।जॉर्जिया की पोस्ट की हुई सेल्फी पर पीएम मोदी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “भारत और इटली की दोस्ती रहे अमर।” पीएम मोदी ने इंग्लिश के साथ ही इटालियन में भी यह रिएक्शन दिया।पीएम मोदी और मेलोनी अच्छे दोस्त भी हैं और जब भी दोनों की मुलाकात होती हैं, तब उसे काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों के प्रशंसक इन्हें #Melodi भी कहते हैं जो मेलोनी और मोदी को जोड़कर बनाया है। इस बार भी दोनों की मुलाकात के फोटोज़ और वीडियोज़ को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Samsung का फ्लगैशिप स्मार्टफोन मिल रहा 25 हजार रुपये सस्ता, कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों लाजवाब
Samsung Galaxy S23 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बेस्ट मौका है। सैमसंग के इस...
જંબુસર ગ્લેનમાર્ક ફાઉન્ડેશન દ્વારા યોજાયેલ રસોઈ સ્પર્ધામાં વેડચના ભૂમિકા બેહને નામ રોશન કર્યું.
જંબુસર ગ્લેનમાર્ક ફાઉન્ડેશન દ્વારા યોજાયેલ રસોઈ સ્પર્ધામાં વેડચના ભૂમિકા બેહને નામ રોશન કર્યું.
राजस्थान के रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस ने भी चौंकाया, जानें भाटी का हाल
राजस्थान सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा...