राजस्थान सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. बात राजस्थान की करें तो यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं. पिछले दो चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार कांग्रेस प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सीटों पर जीत की दावेदारी कर रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या होता है. यदि BJP इस बार भी प्रदेश की सभी 25 सीटें जीत गई तो यह भाजपा का राजस्थान में क्लीन स्वीप का हैट्रिक हो जाएगा. मालूम हो कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर शुरुआती दो चरणों में मतदान हुआ था. राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. जबकि प्रदेश के शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. पहले दो चरणों में मतदान संपन्न कराने के बाद अब वोटों की गिनती की बारी है. बात राजस्थान के सियासी समीकरण की करें तो इस बार भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है. जबकि कांग्रेस ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकसभा दल लेफ्ट के साथ-साथ भारत आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन किया है.राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से बड़े नामों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी शामिल हैं.अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं जो जालौर से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी बाड़मेर लोकसभा सीट, हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರದ ನಂದಿ ಗಿರಿಧಾಮದ ಪಾರಂಪರಿಕ ಕಟ್ಟಡಗಳ ಮೇಲೆ ಪ್ರವಾಸಿಗರು
ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರ ಜಿಲ್ಲೆಯ ನಂದಿ ಗಿರಿಧಾಮದ ಪಾರಂಪರಿಕ ಕಟ್ಟಡಗಳ ಮೇಲೆ ಪ್ರವಾಸಿಗರು ಹತ್ತಿದ್ದಾರೆ. ಯೋಗ...
वैलेंटाइन डे पर इजहार नहीं बल्कि भरें IAS परीक्षा का फॉर्म, 3 वर्षों से लगातार बढ़ी है वेकेंसी
UPSC द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न ग्रुप ए सेवाओं में घोषित रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन...
Q4 Update Stock Benefits | Futures & Option के जरिए किन Stocks में आज खरीदारी का बन रहा मौका?
Q4 Update Stock Benefits | Futures & Option के जरिए किन Stocks में आज खरीदारी का बन रहा मौका?
હિમ્મતપુરમાં વાછરડીની સારણગાંઠનું ઓપરેશન કરાયું
સાબરકાંઠા જિલ્લાના હિંમતપુર ખાતે તાજેતરમાં એક ગાયની વાછરડી સારણગાંઠથી પીડાતી હતી જેથી તેની સારવાર...
जेसीआई कोटा किंग्स ने जेसीआई सप्ताह धूमधाम से मनाया
जेसीआई कोटा किंग्स ने जेसीआई सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें समुदाय...