नई दिल्ली। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। ललन सिंह के बाद अब गिरिराज सिंह और जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार में यादवों को टारगेट कर गोली मारी जा रही है। इस बयान के बाद बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं।

ललन सिंह के बाद गिरिराज सिंह क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हिलचेयर पर बैठा दिया है, वही आज बोल रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि घटनाओं को जो अंजाम देगा वो जेल जरूर जाएगा। इसे किसी जाति से जोड़कर देखे जाने की जरूरत नहीं है।

मांझी बोले- NDA सरकार ऐसे ही काम करती है

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा कि हम जाति नहीं देखते, जो भी क्राइम करेगा वो मारा जाएगा। क्राइम करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी ही। नीतीश सरकार न किसी को फंसाती है और किसी को बचाती है। न्यायोचित काम किया जाता है। उनके (तेजस्वी) पिता जी के राज में क्या होता था? अपहर, लूट और हत्याओं का नेगोशिएशन सीएम हाउस में होता था। वो आज नहीं हो रहा है। फिर उन्हें कहने का क्या अधिकार है? गलत करने वाले पर कार्रवाई होगी ही, चाहे वो जिस जाति का हो।