राजस्थान कांग्रेस की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा एक अलग ही अजीबो-गरीब मुसीबत में फंसती दिख रही हैं। दरअसल, कुछ लोग उन्हें कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली आरोपी सीआईएसएफ से सस्पेंडेड जवान कुलविंदर कौर बताकर उनकी तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। जिसमें कुछ लोग मदेरणा को कुलविंदर कौर बता रहे हैं। जिसने भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। कई सारे पोस्ट दिव्या मदेरणा को कुलविंदर कौर बताकर वायरल किए जा रहे हैं। इधर, वायरल हो रही फोटो की बात संज्ञान में आने के बाद दिव्या मदेरणा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिव्या ने इस तरह की भाजपा की साजिश करार दिया है।दिव्या ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा IT सेल अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय देने से क्षणिक नहीं चूकते। कल से पूरे देश में राजस्थान विधानसभा में आदरणीय सोनिया गांधी जी के राज्यसभा नामांकन के समय की मेरी एक फ़ोटो को गलत तथ्य के साथ पोस्ट करते हुए मुझे सीआईएसएफ़ की जवान कुलविंदर कौर के रूप में पेश कर आदरणीय गांधी परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘इन लोगों की तुच्छ मानसिकता को जनता समझ चुकी है, अब चाहे ऐसे हजार हथकंडे अपना लो, भारत की जनता राहुल गांधी को लोकतंत्र के प्रहरी स्वीकार कर चुकी है। बीजेपी के खिल्ली उड़ाने वाले प्रोपेगेंडा को जनता ने करारा जवाब दिया है। राजस्थान प्रदेश के किसानों की आवाज बुलंद करना मेरा संकल्प है जिससे मुझे हरगिज़ नहीं रोका जा सकता है।’बहरहाल, दिव्या मदेरणा को कुलविंदर कौर बताने के पीछे क्या वाकई किसी की साजिश है, ये जांच का विषय है। लेकिन किसी भी तस्वीर को किसी और की तस्वीर बताकर वायरल करना किसी भी लिहाज़ से सही नहीं कहा जा सकता।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હારીજ ના જમણપુર ગામે થી બાઈક ચોરાતા અજાણ્યા સામે નોંધાઈ પોલીસ ફરિયાદ
હારીજ તાલુકાના જમણપૂર ગામે રહેતા પ્રવીણ સિંહ દિવશ દરમ્યાન ખેતરે ગયેલ અને ખેતર થી ઘરે આવી સાજના...
Telangana CM: तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात
नई दिल्ली।Telangana CM: तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में बुधवार को...
त्या' कृषी सहाय्यकाच्या बदलीच्या आश्वासनानंतर गंगाखेडात महिला शेतकऱ्यांचे उपोषण मागे /
सखाराम बोबडे पडेगावकर यांची मध्यस्थी यशस्वी
सखाराम बोबडे पडेगावकर यांची मध्यस्थी यशस्वी
गंगाखेड प्रतिनिधी
स्वतःच्या शेतात...
છોટાઉદેપુર ના તેજગઢ પાસે વૃક્ષ સાથે કાર અથડાતાં કારમાં આગ લાગતા કાર સહિત ચાલક બળીને ભડથું
ઉદેપુર જિલ્લાના તેજગઢ પાસે મળસકે એક સીએનજી કાર વૃક્ષ સાથે અથડાતા કારમાં આગ લાગી હતી કારમાં આગ...
आज कांग्रेस की सरकार होती तो भूचाल आ जाता, इतनी बड़ी खबर दबा दी
आज कांग्रेस की सरकार होती तो भूचाल आ जाता, इतनी बड़ी खबर दबा दी