जल जीवन मिशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने इस मामले में पीएचईडी के ठेकेदार पदम चंद जैन को गिरफ्तार किया है। देर रात ईडी की टीम पदम चंद जैन के आवास पर पहुंची। जहां पर ईडी के अधिकारियों ने हिरासत में लेकर जैन से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद पदम चंद जैन को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की डिमांड करेगी। जैन की फर्म पर फर्जी दस्तावेज से जेजेएम में टेंडर जुटाने व इसके लिए अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है।जल जीवन मिशन से जुड़े करीब 630 करोड़ रुपए के गबन मामले में पदम चंद जैन का बेटा पीयूष जैन पिछले तीन महीने से जेल में बंद है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों रुपए के टेंडर लेने के मामले में एसीबी ने पिछले साल श्याम ट्यूबवेल और गणपति ट्यूबवेल के खिलाफ केस दर्ज किया था। एफआईआर में पीयूष जैन के पिता पदमचंद जैन और मामा को भी आरोपी बनाया था। ईडी ने इस साल 17 जनवरी को जयपुर और बांसवाड़ा में 8 स्थानों रेड डालकर जैन के घर से 11.42 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद 29 फरवरी को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। बेटे से चल रही पूछताछ के बाद अब ईडी ने उसके पिता पदम चंद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAP got National Party Status: Arvind Kejriwal को मिली बड़ी कामयाबी,2024 में PM Modi को देंगे टक्कर?
AAP got National Party Status: Arvind Kejriwal को मिली बड़ी कामयाबी,2024 में PM Modi को देंगे टक्कर?
ড্ৰাগছৰ বিৰুদ্ধে বিশাল ৰেলী ।। Drugs || Bibidh News || Jagun || Lekhapani
ড্ৰাগছৰ বিৰুদ্ধে বিশাল ৰেলী ।। Drugs || Bibidh News || Jagun || Lekhapani
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
सेक्सतंत्र पोस्टर वाद चिघळला; रुपाली ठोंबरे पाटील भडकल्या | Rupali Patil Thombare | Sex Tatra
सेक्सतंत्र पोस्टर वाद चिघळला; रुपाली ठोंबरे पाटील भडकल्या | Rupali Patil Thombare | Sex Tatra
Breaking News: 'मुझे मत छेड़ो', चुनावी प्रचार में Congress को ललकारते हुए बोले Akbaruddin Owaisi
Breaking News: 'मुझे मत छेड़ो', चुनावी प्रचार में Congress को ललकारते हुए बोले Akbaruddin Owaisi