नागौर से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को बेबस बता दिया. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रही डिप्टी सीएम दिया कुमारी अपने विभाग के अफसरों और अभियंताओ की मनमानी के आगे बेबस हैं और अधिकारियों की झूठी रिपोर्टों के आधार पर वो महकमे का संचालन कर रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि खुद के महकमे पर उनका कोई नियंत्रण ही नही हैं. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा से विभाग के कामकाज को लेकर एसीबी जांच की मांग भी की. हनुमान बेनीवाल ने कहा "नागौर में केंद्र की सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण हुआ. निर्माणाधीन दो फॉर लेन सड़क राज्य सरकार की बजट घोषणाओं से निर्माण हुई. ये निर्माणाधीन सड़कें जिनमें कुछ सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग तो कुछ सड़कें आरएसआरडीसी के अधीन हैं. इन सड़कों को मापदंडों को दरकिनार करके बनाया गया और राजकोष के करोड़ों रुपयों का जमकर दुरुपयोग किया गया. बेनीवाल ने कहा इस पूरे मामले से राजस्थान की उप- मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रदेश के मुख्य सचिव और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाया. लेकिन यह दुर्भाग्य है कि उक्त मामलों में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा ने अब तक किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. उन्होंने यहां तक कहा कि बार-बार अवगत करवाने के बावजूद विभाग के अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में उनकी खुद की जिम्मेदारी को संदेह के घेरे में खड़ा करता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કીર્તિસિંહ ના ફાર્મ હાઉસ પર સમર્થકોએ ઉપસ્થિત રહી શુભેચ્છા પાઠવી
કીર્તિસિંહ ના ફાર્મ હાઉસ પર સમર્થકોએ ઉપસ્થિત રહી શુભેચ્છા પાઠવી
Breaking News: UP Police भर्ती Paper Leak Case | UP Police Paper Solver Gang Arrested | Aaj Tak
Breaking News: UP Police भर्ती Paper Leak Case | UP Police Paper Solver Gang Arrested | Aaj Tak
50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाले OnePlus 12R को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा 8000 रुपये का डिस्काउंट
OnePlus 12R स्मार्टफोन को अमेजन पर चल रही Amazon Great India Festival सेल के दौरान सस्ते में...
राजस्थान के जलदाय मंत्री भी भगवान भरोसे,कहा-पानी के लिए भगवान से प्रार्थना करें
राजस्थान में गर्मी की वजह से पानी की समस्या खड़ी हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों...
શ્રી મુળુભાઇ બેરા ના સમર્થન મા જામ ખંભાળિયા શહેર ભાજપ દ્વારા વૉર્ડ 1અને 2 મા વૉર્ડ મિટિંગ યોજાઈ
81 જામ ખંભાળિયા ના લોકપ્રિય ઉમેદવાર શ્રી મુળુભાઇ બેરા ના સમર્થન મા પ્રચાર અર્થે શહેર ભાજપ દ્વારા...