जनपद आजमगढ़ में,हक-हुकुम को लेकर सभासद संघ हुआ लामबंद। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, अपने हक-हुकुक को लेकर अध्यक्ष सभासद संघ नगर पालिका आजमगढ़ लामबंद नजर आ रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत राय ने वृहस्पतिवार को सभासदों के नेतृत्व में, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर अपने समस्याओं की पाती भेज कर आवाज उठाया। सौंपे गये पत्रक में, योजना समिति के अध्यक्ष/सभासद मोहम्मद अफजल व जिलाध्यक्ष पुनीत राय ने संयुक्त रूप से बताया कि हम सभासद जनता द्वारा चुने गये,जनप्रतिनिधि हैं। इसके बावजूद लगातार हमारी आवाज को कुचला जा रहा है। जबकि हम मुहल्ले के विकास की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई है। वहीं हमसे कम वोटों से चुने गये ग्राम प्रधान जिनकी कुल संख्या प्रदेश में, 60 हजार है। और उनको बाकायदा मानदेय दिया जाता है। वही हमे उपेक्षित रखकर हमारे अधिकारों में, कटौती की जा रही जिसे हम कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में, कुल 16 हजार सभासद है, जो नगरीय विकास के सेतु है। आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के एक आदेश में, हम सभासदों का नाम शिलापट्ट से हटाए जाने को कहा गया है। जो अन्याय है, मोहम्मद अफजल ने मांग किया कि सोची समझी साजिश के तहत जनप्रतिनिधियों का अस्तित्व समाप्त किया जा रहा है। जबकि जनता हमें अपना सांसद, विधायक समझती है, क्योंकि हम जनता की आवाज को सरकार के दरवाजे तक पहुचाते हैं। वहीं सासंद और विधायक और उनके जनप्रतिनिधि से जनता मिल भी नहीं पाती है। यदि हम जनप्रतिनिधियों को ऐसे ही अनदेखा किया जायेगा तो हम सब के पद को ही समाप्त कर के जनता की आवाज को ही बंद कर दिया जाये। सरकार के नुमाइंदे मुगल काल की तरह काम कर रहे है और बुनियादी ढांचे को खत्म करने का काम कर रहे जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रक सौंपने वालों में विजय चन्द्र यादव सभासद सिधारी, संतोष चौहान सभासद नरौली, कौशिल्या देवी सभासद रैदोपुर, राजेन्द्र साहनी मुन्ना सभासद मड़या, सुरेश शर्मा सभासद मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पशुधनामध्ये लंम्पी स्किन रोगाबाबत उपचारासह प्रभावी जनजागृती आवश्यक
महाराष्ट्र राज्यातील आकरा जिल्ह्यातील पशुधनामध्ये लंम्पी स्किन रोग प्रादुर्भाव झाल्याचे निष्पन्न...
जिल्हा परिषद आणि पंचायत समितीच्या निवडणुका तात्काळ घ्या :राष्ट्रवादी युवकचे प्रदेश सचिव इंगोले
जम्मू काश्मीर आभ्यास दौरा करून मायभूमीत परतल्याने परमेश्वर इंगोले यांचा शेतकरी नेते मारोती गीते...
हिन्दुस्त्थान स्काउट गाइड का निशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन परामर्श शिविर बुधवार को
हिन्दुस्त्थान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बून्दी द्वारा जरुरत मंद रोगियों व पीड़ित मानवता की सेवा का...
વિભાગીય નિયામક સાબરકાંઠા જિલ્લાની મુલાકાત લીધી
વિભાગીય નાયબ નિયામક, ગાંધીનગર. માન.ડો. સતિષ મકવાણા સાહેબે આજે સાબરકાંઠા જિલ્લાની મુલાકાત લીધી....
Spam Messages से आ गए हैं तंग, तो डिलीट करने के लिए तुरंत अपनाएं ये काम के टिप्स
Spam Message की वजह से यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता है कि इस...