राजस्थान में होने वाले 7 विधानसभा के उपचुनाव में नागौर जिले की खींवसर विधानसभा का भी चुनाव होना है. नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल के लिए खींवसर का उपचुनाव उनकी पार्टी उनके लिए काफी महत्वपूर्व है. यही कारण है कि बेनीवाल ने चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में अपने दौर तेज कर दिए हैं. वे लगातार भाजपा और भाजपा के जाट और राजपूत नेताओं पर निशाना साध रहे हैं. बेनीवाल ने संसदीय क्षेत्र के इन्दास गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के जाट मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे तीन-चार मंत्री बने, उनकी क्या स्थिति है? क्या वो डीजीपी से बात कर सकते हैं? क्या वो चीफ सेक्रेट्री को बुला सकते हैं? उनसे बढ़िया तो मैं हूं, फोन करता हूं तो अधिकारी राजस्थान ही नहीं पूरे देश में खड़े हो जाते हैं. इससे पहले उपचुनाव की घोषणा के दिन उन्होंने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर निशाना साधते हुए कहा कि खींवसर में सिर्फ दो विचारधारा होगी. पहली उनकी और दूसरी गढ़ यानी खींवसर के महल से जुड़ी हुई. उल्लेखनीय है कि बेनीवाल के सांसद चुने जाने पर खींवसर विधानसभा की सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. ऐसे में इस सीट को बचाने के लिए वो जी जान से जुटे हुए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आधी विजेच्या तारेवर चढला आणि तरुणाचं धक्कादायक पाऊल...व्हिडिओ व्हायरल
आधी विजेच्या तारेवर चढला आणि तरुणाचं धक्कादायक पाऊल...व्हिडिओ व्हायरल
लोजपा( रामविलास) की बैठक हुई आयोजित
बिहार के कटिहार में लोजपा (रामविलास )की एक बैठक आयोजित की गई, पार्टी के एससी एसटी प्रकोष्ठ के...
आमदार प्रताप अडसड यांच्या मागणीला यश
अमरावती जिल्ह्यातील धामणगाव रेल्वे मतदार संघाचे भाजपचे आमदार प्रताप अडसड यांच्या सतर्कतेने अखेर...
Shivraj Rakshe : शिवराज राक्षेने पंचाना गोळ्या घालायला पाहिजे : Chandrahar Patil
Shivraj Rakshe : शिवराज राक्षेने पंचाना गोळ्या घालायला पाहिजे : Chandrahar Patil