एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद गुरुवार को अचानक पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस तरह के ट्वीट आने लगे कि पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को बीजेपी के मार्गदर्शक मंडल में भेज दिया गया है। विपक्षी दल कांग्रेस की केरल यूनिट में इस संबंध में ट्वीट किया। केरल कांग्रेस ने बीजेपी वेबसाइट का हवाला देते हुए दोनों नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेजे जाने की बात कही। केरल कांग्रेस ने एक्स पर ट्वीट में लिखा कि भाजपा की वेबसाइट के अनुसार मोदी और राजनाथ सिंह आधिकारिक तौर पर मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो गए हैं। क्या यह संकेत है कि फ्लोर टेस्ट विफल होने जा रहा है और क्या यह आपदा के बाद पेज का ड्राई रन है? इसके बाद कई लोगों ने इस संबंध में ट्वीट किए। इसके बाद कई लोगों ने पीएम मोदी का मार्गदर्शक मंडल में स्वागत किया। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि क्या पीएम मोदी अब अपने पद से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस और अन्य लोगों की तरफ से मोदी और राजनाथ सिंह के मार्गदर्शक मंडल में शामिल किए जाने को लेकर सफाई आई। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर इस बारे में स्थिति स्पष्ट की। पूनावाला ने ट्वीट में कहा कि हकीकत यह है कि दोनों नेता साल 2014 से ही मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया गया था। शहजाद ने कहा कि भाजपा का प्रेस नोट उसी वेबसाइट पर है, लेकिन गालीबाज- कांग्रेस फर्जी खबरों की फैक्ट्री बन गई है। फर्जी वीडियो से लेकर सरासर झूठ तक! इस बात के फैक्ट चेक की उम्मीद मत कीजिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Special Report LIVE : સ્પેશિયલ રિપોર્ટ । દરેક સમાચારની વિગતવાર ખબર | News18 Gujarati
Special Report LIVE : સ્પેશિયલ રિપોર્ટ । દરેક સમાચારની વિગતવાર ખબર | News18 Gujarati
અહમદાબાદ રવિશંકર આર્ટ ગેલેરી
આજરોજ અમદાવાદની રવિશંકર આર્ટ ગેલેરી ખાતે ફોટો જર્નાલિસ્ટ એસોશિએશન દ્વારા આયોજિત ફોટો પ્રદર્શનીને...
ED raids gaming app firm, unearths Rs. 18 crore
The Enforcement Directorate (ED) raided six locations in Kolkata over allegations of money...
सोनिया गांधी भी कर रही हैं भारत जोड़ो यात्रा, बीच सड़क पर राहुल गांधी ने बांधे मां के जूतों के फीते
Hindustan Hindi News
ई-पेपरOffer
डाउनलोड ऍप
होम न्यूज़ ब्रीफ फोटो वीडियो देश राज्य मनोरंजन...