जनपद आजमगढ़ में,52गावों की बिजली आपूर्ति हो सकती है बाधित। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, विद्युत वितरण उपकेंद्र मुबारकपुर पर लगा पांच एमबीए के स्थान पर क्षमता बढ़ाकर दस एमबीए का विद्युत ट्रान्सफार्मर बदले जाने के कारण दो दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपभोक्ता सावधान दिनांक 13जून से 14 जून तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मुबारकपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति हेतु लगा पांच एमबीए का विद्युत ट्रान्सफार्मर की क्षमता कम होने के कारण वर्क लोड की समस्या से बार बार ट्रिपिंग होती रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए, अधिक क्षमता का ट्रान्सफार्मर लगाया जाना है। उक्त आशय के सम्बन्ध में, जानकारी देते हुए विद्युत अभियन्ता गुन्जन यादव ने बताया कि आज से ट्रान्सफार्मर बदले जाने का कार्य आरम्भ होकर कल 14 जून तक चलेगा। सठियांव प्रथम व द्वितीय क्षेत्र के 52 गावों की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। ट्रान्सफार्मर बदलने के बाद बार बार हो रही विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्या होता है कॉर्निया डैमेज जिसकी वजह से एक्ट्रेस Jasmine Bhasin की जा सकती थी आंखों की रोशनी
युवाओं में आजकल चश्मे से ज्यादा कॉन्टैक्ट लेंस पहनने का शौक है क्योंकि इन्हें पहनने से आंखों की...
हर घर तिरंगा’उपक्रमात सांस्कृतिक कार्यक्रमांवर भर द्यावा- पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संचालक किरण सोनी गुप्ता
स्वातंत्र्याचा अमृत महोत्सव अंतर्गत राबवण्यात येणाऱ्या ‘हर घर तिरंगा’ उपक्रमाबाबत...
निर्मल चौधरी बने राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष
निर्मल चौधरी बने राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष
Akhilesh Yadav ने JPNIC पहुंचे फिर पुलिस के सामने क्यों दीवार फांदने लगे?
Akhilesh Yadav ने JPNIC पहुंचे फिर पुलिस के सामने क्यों दीवार फांदने लगे?