आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इसे लेकर रोजाना विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले बजरंग दल ने इसका विरोध किया और अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे एंटी-हिंदू बताते हुए हैशटैग नेटफ्लिक्स बायकॉट ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि यह पूरा विवाद सिर्फ फिल्म के एक पोस्टर से शुरू हुआ है। अभी तक इस फिल्म का टीजर या ट्रेलर कुछ भी नहीं आया है। आइए आपको इस पूरे विवाद के बारे में बताते हैं। जुनैद खान की फिल्म महाराज पर आरोप है कि इसमें साधु-संतों की इमेज खराब तरह से दिखाया गया है। इसे लेकर पहले बजरंग दल ने मुंबई की दिंडोशी कोर्ट में याचिका लगाई। इसमें मांग की गई कि पहले फिल्म महाराज की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाई जाए, फिर इसकी स्क्रीनिंग को स्पेशल कमेटी के सामने कराए जाने की भी मांग की गई है। इस पूरे विवाद में अब सोशल मीडिया पर भी जंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘बायकॉट नेटफ्लिक्स हैशटैग’ लिखकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने सिर्फ फिल्म का पोस्टर आने के बाद से ही इस पर विवाद करना शुरू कर दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભાવનગરના રેન્જ IGP થનારા IPS ગૌતમ પરમારે સરકારી શાળામાંથી શિક્ષણ લીધું હતું - Prashant Dayal
ભાવનગરના રેન્જ IGP થનારા IPS ગૌતમ પરમારે સરકારી શાળામાંથી શિક્ષણ લીધું હતું - Prashant Dayal
Top Stock Picking | Intraday में ये Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, आपका बनेगा पैसा?
Top Stock Picking | Intraday में ये Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, आपका बनेगा पैसा?
मालदीव से भारतीय सैनिकों की हो सकती है वापसी, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज बोले- नई दिल्ली के साथ शुरू हुई बातचीत
मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज ने कहा कि वह अपने देश से भारतीय सैनिकों की वापसी के...
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की प्रथम आमसभा जोश और उमंग के साथ सम्पन्न, कई बडे प्रोजेक्ट लिए हाथ में
ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की प्रथम आमसभा उम्मेद क्लब नयापुरा में सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व की गई...