जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा में आतंकी हमला करने वाली चार आतंकियों का स्केच जारी किया है। आतंकियों ने मंगलवार और बुधवार को भारतीय सुरक्षाबलों की चौकी को निशाना बनाकर डबल अटैक किया था। इसके साथ ही पुलिस ने 20 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को आतंकिेयों ने 4 राष्ट्रीय राइफल और पुलिस के चेतरगला चेकपोस्ट पर हमला किया था और भाग गए थे। इसके अलावा इन आतंकियों ने गंडोह इलाके में बुधवार को फिर हमला किया और छह सुरक्षा बल के जवान और एक पुलिस के सिपाही को घायल कर भाग गए थे। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में चार आतंकी हमले हुए हैं। इसमें से दो आतंकी हमले डोडा में इसमें एक सिपाही और छह जवान घायल हो गए। तीसरा आतंकी हमला कठुआ में इसमें एक जवान शहीद हो गया और दो आतंकी मारे गए। वहीं चौथा और सबसे पहला हमला रियासी में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस में हुआ। इसमें चालक सहित 9 आम नागरिक मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू क्षेत्र में ‘अलर्ट एडवाइजरी’ जारी की है। इसमें कहा है कि जम्मू और राजौरी के लोगों से आग्रह किया गया है कि वह इंजन चालू करने से पहले अपने वाहनों की अच्छी तरह जांच कर लें। आपके वाहन में आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की आवाजाही के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अडीच वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी जेरबंद
सणसवाडी ता. शिरूर येथील अल्पवयीन युवतीचा विनयभंग केल्याप्रकरणी तसेच ॲट्रॉसिटी प्रकरणी गुन्हे दाखल...
સેનામાંથી નિવૃત્ત થયેલ મહેશ ડોરૂ નું ભવ્ય સ્વાગત કરાયું
સેનામાંથી નિવૃત્ત થયેલ મહેશ ડોરૂ નું ભવ્ય સ્વાગત કરાયું
બનાસકાંઠા જિલ્લાના વડુમથક પાલનપુર ખાતે અલ્પેશ ઠાકોરનું નિવેદન આવ્યું સામે…
બનાસકાંઠા જિલ્લાના વડુમથક પાલનપુર ખાતે અલ્પેશ ઠાકોરનું નિવેદન આવ્યું સામે…
US Market Rally Today |Top 20 Stocks: बाजार में कौन से स्टॉक्स से बनेगा पैसा? | Business News
US Market Rally Today |Top 20 Stocks: बाजार में कौन से स्टॉक्स से बनेगा पैसा? | Business News
કુંભારવાડા વિસ્તારમાં મોડી રાત્રે તીક્ષ્ણ હથિયારના ઘા મારી યુવકની હત્યા
કુંભારવાડા વિસ્તારમાં મોડી રાત્રે તીક્ષ્ણ હથિયારના ઘા મારી યુવકની હત્યા