राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट शेयर किया जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल डोटासरा ने पोस्ट में कहा कि ‘आगामी 10 दिन निजी कारणों से राजस्थान से बाहर रहूँगा।’ इसके बाद से ही डोटासरा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि विधानसभा व अभी-अभी लोकसभा चुनाव खत्म हुआ और अब जाकर उन्होंने छुट्टी ली, अकसर पोलिटिकल नेता अपनी छुट्टी की बात को ऐसे सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते। इसी वजह से डोटासरा चर्चा का विषय बने हैं। खास बात यह भी है कि इस पोस्ट में राजस्थान पीसीसी चीफ ने किसी को टैग नहीं किया। गौर की बात इसलिए भी क्योंकि गोविंद सिंह डोटासरा जब से अध्यक्ष बने हैं तब से उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन – सा ऐसा निजी कारण हो सकता है जिस वजह से उन्हें 10 दिन की छुट्टी लेनी पड़ी। फिलहाल वे राजस्थान से बाहर हैं।जो भी इस पोस्ट को देख रहा है उसके मन में पहला सवाल है कि राजस्थान में छुट्टी पर जाने वाले अध्यक्ष कभी इस तरह से सोशल मीडिया पर जानकारी नहीं दिया करते हैं। बता दें कि राजस्थान में मानेसर कांड के बाद 14 जुलाई 2020 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद 29 जुलाई 2020 से लगातार डोटासरा ही अध्यक्ष बने हुए है। इसके बाद से कई उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। फिलहाल डोटासरा छुट्टी पर हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने 10 जून को एक्स अकाउंट पर साझा की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मंत्री किरोड़ी लाल ने CM भजनलाल को लिखा पत्र, 1146 करोड़ के घोटाले की जताई संभावना
राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जल जीवन मिशन में घोटाले धांधली को लेकर...
लेबनान के समुद्री इलाके में हमला करेगा इजराइल:मछुआरों को चेतावनी; हिजबुल्लाह से जंग में अब तक 11 इजराइली सैनिकों की मौत
इजराइली सेना ने कहा कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेगी। सेना ने...
મોડાસા ગાયત્રી ચેતના કેન્દ્ર દ્વારા જન સમાજ સાચા શ્રેષ્ઠ માર્ગ પર ચાલે તે માટે ગામેગામ વિવિધ આયોજન
મોડાસા ગાયત્રી ચેતના કેન્દ્ર દ્વારા જન સમાજ સાચા શ્રેષ્ઠ માર્ગ પર ચાલે તે માટે ગામેગામ વિવિધ આયોજન
પોરબંદરની ચૂંટણીમાં પોલીસ હોમગાર્ડ જવાનો સહિતના 1600 બંદોબસ્તમાં જોડાશે:SP
પોરબંદરની ચૂંટણીમાં પોલીસ હોમગાર્ડ જવાનો સહિતના 1600 બંદોબસ્તમાં જોડાશે:SP