केंद्र में मंत्रिमंडल गठन के बाद बीजेपी राजस्थान में बड़े बदलाव की तैयारी में है. लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद यह माना जा रहा है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश की सोशल इंजीनियरिंग में फिट नहीं बैठ रहे हैं. ऐसे में उन्हें जल्द पद से हटाकर किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है. अटकलें लगाई जा रही है कि ओबीसी वर्ग के किसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है. राजस्थान में बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है. इनमें राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रभुलाल सैनी के नाम की भी चर्चा है. बताया जा रहा है कि इनमें से किसी एक नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा. केंद्र में एनडीए सरकार में राजस्थान के चार सांसदों को जगह मिली है. पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को मंत्री बनाया जाएगा. दुष्यंत झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार सांसद बने है. लेकिन PM Modi ने दुष्यंत सिंह की तुलना में गजेंद्र सिंह शेखावत को तवज्जो दी है. सियासी जानकार इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते भजनलाल शर्मा पद से हटाए जा सकते हैं. वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सक्रिय राजनीति में वापसी हो सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Himachal Pradesh में Congress MLA की Cross Voting, अब फ्लोर टेस्ट होगा?
Himachal Pradesh में Congress MLA की Cross Voting, अब फ्लोर टेस्ट होगा?
કાંકરેજ તાલુકાના કંબોઇ ગામે આજે લાભ પાંચમના શુભ પ્રસંગે #abpnewsgujarati, #zeenewsgujarati,
કાંકરેજ તાલુકાના કંબોઇ ગામે આજે લાભ પાંચમના શુભ પ્રસંગે #abpnewsgujarati, #zeenewsgujarati,
Delhi News: Shahi Eidgah पार्क में Rani Laxmibai की मूर्ति लगाने की तैयारी, पुलिस बल तैनात | Aaj Tak
Delhi News: Shahi Eidgah पार्क में Rani Laxmibai की मूर्ति लगाने की तैयारी, पुलिस बल तैनात | Aaj Tak
1 महीने में RAS अधिकारियों का 3 बार ट्रांसफर, डोटासरा ने पूछा- क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस वक्त हरियाणा चुनाव में स्टार...
RBI Issues Dividend Drafts For Banks |RBI के इस ड्राफ्ट नियमों से क्या Banking Shares पर दिखेगा असर?
RBI Issues Dividend Drafts For Banks |RBI के इस ड्राफ्ट नियमों से क्या Banking Shares पर दिखेगा असर?