भजनलाल सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत ने राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. सरकार जाने के बाद अब उनके पास दूसरा काम नहीं बचा है. विपक्ष के नाते कुछ भी कह सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार का पूरा सहयोग राजस्थान के साथ रहेगा. राजस्थान और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है. अविनाश गहलोत ने प्रह्लाद गुंजल के अल्टीमेट पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम धरने, प्रदर्शन और आंदोलन करना है. जनहित के मुद्दों को उठाना भी विपक्ष का अधिकार है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं. बिजली के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर बनेगा. मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अभी नई-नई सरकार बनी है. आचार संहिता लागू होने की वजह से काम करने का मौका नहीं मिला. अब काम तेज गति से होगा. उन्होंने पेयजल समस्या के लिए 50 फीसद जिलों को स्वीकृति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों का टारगेट बीजेपी पूरा नहीं कर पाई. नतीजों की समीक्षा की जायेगी. बीजेपी को 25 में से 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. आने वाले दिनों में कमियों को दूर करने का प्रयास रहेगा. उन्होंने दावा किया आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Leonardo Da Vinci की किताब में ऐसा क्या था कि 400 करोड़ रूपये में बिकी? | Last Supper | Tarikh E594
Leonardo Da Vinci की किताब में ऐसा क्या था कि 400 करोड़ रूपये में बिकी? | Last Supper | Tarikh E594
ચણિયા ચોળી અને ઓર્નામેન્ટમાં બમણા ભાવ વધારાથી યુવતીઓના બજેટ ખોરવાયા
નવરાત્રિ મહોત્સવને આડે હવે એક મહિનો બાકી રહ્યો છે એટલે ખેલૈયાઓ નવરાત્રિની પૂર્વ તૈયારી...
6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB रैम वाला Samsung Galaxy M34 5G मिल रहा बेहद सस्ता, जानें दमदार ऑफर्स
Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने जुलाई महीने में लॉन्च किया था। सैमसंग के इस लेटेस्ट...
An effigy of Ravan is blazed by Ram whose character is being played by Utpal Borah MLA Ghp MailBazar
On the eve of Dushera festival celebration at Mail Bazar on 5th October 2022 ,the local MLA Utpal...