राजस्थान के चौमू से 5 लोग वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे. राजेंद्र प्रसाद सैनी पुत्र हनुमान सहाय सैनी, ममता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन कुमार सैनी पुत्र रामलाल सैनी, पूजा सैनी पत्नी पवन कुमार सैनी और बिवांस पुत्र पवन सैनी बस में सवार थे. पवन की परिजन से बात हुई. लेकिन, चार लोग से संपर्क नहीं हो पाया है. भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मामले की जानकारी दी. सीएमओ स्तर पर जम्मू कश्मीर और गृह मंत्रालय के बीच बातचीत चल रही है. जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आंतकी हमले के बाद एक बस खाई में गिर गई. बस में सवार सभी तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव खोड़ी मंदिर से कटरा के लिए जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने घात लगाकर बस पर फायरिंग कर दी. इससे ड्राइवर बस पर संतुलन खो बैठा और खाई चली गई. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए. रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर फायरिंग कर दी. आंतकी हमले के कारण बस ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है. घटना के बाद उमर अब्दुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन क्षेत्रों को पहले सभी उग्रवादियों से मुक्त कर दिया गया था. वहां उग्रवाद की वापसी हो रही है. मृतकों को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लक्ष्मीपुरा तिराहा के मॉडल स्कूल से बरुधन तक सी.सी रोड बनवाने
लक्ष्मीपुरा तिराहा के मॉडल स्कूल से बरुधन गांव तक रोड पर गहरे गढ्ढे हो रहे है जिससे गांव...
ৰহা ডিমৌত ৫১৪ সংখ্যক মহাবীৰ চিলাৰায় দিৱস,স্মাৰক গ্ৰন্থ বিশ্ব মহাবীৰ চিলাৰায় উন্মোচন।বাৰেৰহনীয়া সাংস্কৃতিক শুভাযাত্ৰাৰে মুখৰিত ক্ষেত্ৰ।
ৰাজ্যৰ বিভিন্ন প্ৰান্তৰ লগতে ৰহা ৰ ডিমৌ চাৰিআলিত সদৌ কোচ ৰাজবংশী ছাত্ৰ সন্থা ৰ উদ্যোগত আৰু নগাঁও,...
अशोक इंगळे यांना सामाजिक क्षेत्रातील उल्लेखनीय सामाजिक कृतज्ञता पुरस्कार
सेनगाव तालुक्यातील साखरा गावचे विद्यमान माननीय सरपंच कथा सामाजिक कार्यकर्ते मा.अशोक...
જામનગર શહેર ના હાપા મા યોગેશ્વરધામ ગરબી મંડળ દ્વારા આયોજીત ગરબી
જામનગર શહેર ના હાપા મા યોગેશ્વરધામ ગરબી મંડળ દ્વારા આયોજીત ગરબી
आज की बड़ी सुर्खियां 29 August 2023: Bihar Caste Survey पर केंद्र की तरफ से SC में नया हलफनामा दाखिल
आज की बड़ी सुर्खियां 29 August 2023: Bihar Caste Survey पर केंद्र की तरफ से SC में नया हलफनामा दाखिल