उत्तर प्रदेश लखनऊ में,लाल टोपी की शान रखना दलालों से बचकर रहें अखिलेश यादव। मालूम होकि जनपद लखनऊ में, लोकसभा चुनाव 2024 में, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में, शानदार प्रदर्शन करते हुए। 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों के परिचयात्मक बैठक में पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसदों को नसीहत दी। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली के दलालों से बचकर रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसी के निशाने पर हो, सावधान रहना कहीं ट्रैप ना हो जाना। वहीं अखिलेश यादव ने अपने नए सांसदो को आगाह करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र और अपनी पार्टी के लोगों के काम से काम का मतलब रखना। अनजान लोगों के साथ पार्टी होटेल क्लब में ना चले जान और लाल टोपी की शान रखना। उन्होंने कहा जिनको जानते हो उन्हीं के लिये लेटर पैड का इस्तेमाल करना। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि संसद में पढ़ लिखकर जाना, संसद के नियमों का पालन करना और संसद में पीडीए की आवाज को बुलंद करना।पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश ने कहा सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला संसद के अंदर-बाहर जमकर करना। अपने अपने क्षेत्र में सहज सरल और अदब से पेश आना। अखिलेश यादव ने कहा, क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को हुड़दंग करने जुलूस हंगामा बवाल विवाद करने से रोकना, विपक्ष इसका फायदा उठायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि साल 2027 की तैयारी में अभी से लग जाना और अपने-अपने इलाके की विधानसभाओं के बूथ लेवल तक पहुंच जाना। बता दें कि सपा सर्वाधिक सीटों पर जीत का परचम लहराकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं सपा मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही अखिलेश ने इस दौरान कहा कि हम आगे भी सियासी मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। आप लोग इसी तरह से परिश्रम करते रहिए। लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
চৰকাৰী চাকৰি নিযুক্তি কেলেংকাৰীক লৈ টিংখাঙত প্ৰতিক্ৰিয়া প্ৰকাশ লুৰীণজ্যোতি গগৈ
চৰকাৰৰ মন্ত্ৰী বিধায়কৰ পৃষ্ঠপোষকতাতেই নিযুক্তিৰ ক্ষেত্ৰত দুৰ্নীতি সংঘটিত হৈ আহিছে লুৰীণ জ্যোতি...
અમદાવાદમાં હેમત ખૈરએ બે દિવસ દરમિયાન નેશનલ સ્કૂલ ઓફ ડ્રામા હેઠળ એક જોરદાર વર્કશોપનું આયોજન કર્યું હતું
અમદાવાદની એક મુલાકાત, બહુ જ મોટા કલાકાર નેશનલ સ્કૂલ ઓફ ડ્રામા, જેમને તમે સ્કેમ 1992 ફેમ મા પ્રતિક...
চৰকাৰে ঔষধৰ মূল্য বৃদ্ধি কৰাৰ সিদ্ধান্তক আজি পাটসাঁকোত বাতিল কৰাৰ দাবী জনালে আছু জিলা নেতা অংকিত গগৈয়ে।
চৰকাৰে জীৱন দায়িনী ঔষধৰ মূল্য ১২শতাংশকৈ বৃদ্ধি কৰাৰ সিদ্ধান্তক আজি পাটসাঁকোত দাবী জনালে ডিব্ৰুগড়...
જેતપુર ફોરેસ્ટ વિભાગનો સપાટો | SatyaNirbhay News Channel
જેતપુર ફોરેસ્ટ વિભાગનો સપાટો | SatyaNirbhay News Channel
लोकसभा चुनाव में मिली हार पर प्रदेश भाजपा में आज भी महामंथन,
लोकसभा चुनाव में मिली हार पर प्रदेश भाजपा में आज भी 'महामंथन' होगा. ऐसे में बीजेपी प्रदेश...