उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में,सपा सांसद सनातन पांडेय सहित समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ। मालूम होकि जनपद बलिया में, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सनातन पांडेय व उनके समर्थकों द्वारा प्रमाण पत्र को लेकर सड़क जाम कर, यातायात बाधित किया गया।पुलिस इंस्पेक्टर संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने समाजवादी पार्टीं के प्रत्याशी सनातन पांडेय व 10 नामजद समर्थक सहित 150 समर्थकों पर संबंधित धारा में, मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने दी तहरीर में, उल्लेख किया है कि, सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय व उनके समर्थकों अमित दुबे निवासी, धनजी यादव निवासी शिवपुर दीयर, मनीष ओझा, आशुतोष ओझा, वेदप्रकाश तिवारी, देवेश तिवारी, अंकित वर्मा निवासी तीखमपुर, रामभूषण मिश्रा, विशाल पांडेय,बब्लू चौबे प्रधान बसरिकापुर आदि 100-150 व्यक्ति नाम पता अज्ञात में, प्रमाण पत्र को लेकर रोष व्याप्त था। इसको लेकर समर्थकों द्वारा सड़क पर बैठकर रोड जाम किया गया। जिस कारण एनसीसी तिराहे से बांसडीहरोड की तरफ आने जाने वाले लोग। अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी की मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकालने मामले में, कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी, चार नामजद व 25 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी माखन सिंह ने दी तहरीर में कहा कि सपा समर्थक जमाल आलम निवासी गुदरी बाजार, समिर, आमिर निवासीगण बहेरी के साथ 20-25 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मिड्ढी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए, जलूस निकाला गया रोड जाम कर दिया गया। पुलिस के समझाने पर नहीं माने। जिससे मौके पर अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया था। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा आदर्श आचार संहिता व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सर्वेश तिवारी द्वारा शोध कार्य द्वारा जिले स्वच्छ भारत अभियान के प्रति सामाजिक जागरूकता का हुआ मूल्यांकन
सर्वेश तिवारी द्वारा शोध कार्य द्वारा जिले स्वच्छ भारत अभियान के प्रति सामाजिक जागरूकता का...
ભાભર થી થરા રેલ્વે ફાટક ઉપર એક વ્યક્તિ એ માલગાડી નીચે પડતું મૂકીને જીવન ટૂંકાવ્યું
ભાભર થી થરા રેલ્વે ફાટક ઉપર એક વ્યક્તિ એ માલગાડી નીચે પડતું મૂકીને જીવન ટૂંકાવ્યું
Sonitpur police seized 20.992 kg Ganja, 2 arrested
Sonitpur police have been seized 20.992 kg ganja from a Alto car .
On Friday night a...