साजी देहडा के बरसाती नाले में पहली बारिश में लोगों का जीना मुश्किल हो गया। घरों में नाले का पानी और मेलब भरने से वस्ति ने रहने वाले लोगो की मुसीबत बाद गई। शनिवार को कांग्रेस नेता देवालय सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में विभिन्न संगठन मस्जिद बचाओ संघष समिति, देवालय सुधार समिति, धरोहर बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों सभी संगठनों के साथ लेकर नालों की सफाई स्थानीय लोगों के साथ मिलकर की गई। बास्टि के घरों में गंदगी का ढेर मलवे को साफ किया गया गया और नालों की सफाई की गई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। किंतु छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकारी नहीं मिले। प्रशासन की दिशा निर्देशन के बाद भी गंदगी और नालों का अंबार लगा हुआ है और प्रशासन की पोल खोल रहा है। यहां वार्ड 47 और 22 के पार्षद के आपसी झगड़े से लोगो के काम नही होने से उनमें आक्रोश व्याप्त है। यहां गांदजी के चलते महामारी का डर लोगो को सताने लगा है। प्रशासन ने इसपर ध्यान नहीं दिया तो महामारी फैलने का डर है।

सोमवार तक अगर नालों की सफाई नहीं की गई तो यही गंदगी मलबा सजाकर अधिकारी के समक्ष पेश कर भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन करने वालो में इमरान कुरेशी, पंकज जोशी, हनुमान गौतम, बंटी, बाबू भाई, राजकुमार जैन, सलीम खान शिता स्थानीय लोग शामिल रहे।