जनपद आजमगढ़ में,हवलदार यादव ने कहां की जनता ने वोट के माध्यम से की संविधान की रक्षा।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में,सपा नेताओं ने आज मेहता पार्क में, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए, हवलदार यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में, सांप्रदायिक, फासीवादी, पूंजीवादी सरकार व संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण विरोधी भाजपा को लगाम लगाने का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया। उन्होने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉक्टर लोहिया, स्वर्गीय नेता जी की नीतियों सिद्धांतों में, विश्वास कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जुझारू, संवेदनशील, विकासउन्मुख नेतृत्व में, जनता ने देश में, बड़ा सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन किया है। लोकसभा चुनाव में, भारी अन्तर से मिली जीत से जनता ने संकेत कर दिया कि संविधान की रक्षा के लिए। वह आर-पार की लड़ाई के लिए, तैयार है। मोदी सरकार के संविधान बदलने के मंसूबे पर जनता ने पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव का परिणाम ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए के मिशन को जनता ने पूरी तरह से स्वीकार किया है। बाबा साहब की प्रतिमा पर, माल्यार्पण करने के बाद हवलदार यादव ने यह ऐलान किया कि सांसद धर्मेन्द्र यादव की पहली निधि से मेहता पार्क का जीर्णाेद्धार किया जायेगा। तथा अब देश में, बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर गरीबों, मजलूमों, पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाया जाएगा। कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में, मिठाई बांटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में, ऐतिहासिक जीत के लिए। बधाई दी गई। कार्यक्रम में, मुख्य रूप से गौरव यादव जहानागंज, विवेक सिंह, संतोष अंबेडकर, आशुतोष चौधरी, कुणाल मौर्य, दुर्गेश यादव, निशांत राय टीपू, रविंद्र कुमार एडवोकेट, राणा प्रताप यादव, जीएस प्रियदर्शी, हंसराज, सिंगारी गौतम, गोलू, रोशन यादव, अनिल भारती, अमरनाथ, आकाश यादव, प्रयांशु यादव आदि लोग उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પંચમહાલ જિલ્લાના કલેક્ટર તરીકે આશિષ કુમારે ચાર્જ સંભાળ્યો.
સરકારશ્રી દ્વારા રાજ્યમાં ૧૦૯ આઈએએસ અધિકારીશ્રીઓની બદલી કરાઈ છે ત્યારે પંચમહાલ જિલ્લાના કલેક્ટર...
Gurgaon : લિફ્ટમાંથી બહાર નીકળતાની સાથે જ તેણે ગાર્ડને મારવાનું શરૂ કરી દીધું | Viral Video
Gurgaon : લિફ્ટમાંથી બહાર નીકળતાની સાથે જ તેણે ગાર્ડને મારવાનું શરૂ કરી દીધું | Viral Video
ઓન્કોવિન કેન્સર સેન્ટર દ્વારા ‘મૈ હું હીરો’નું આયોજન, કેન્સર સર્વાઇવર્સનું સન્માન કર્યું
ઉચ્ચ ગુણવત્તાના કેન્સરની સારવાર અને વ્યવસ્થાપનમાં સમર્પિત એવી અગ્રણી સંસ્થા ઓન્કોવિન કેન્સર...
अंगावर काटे आणणार व्हिडिओ, नक्की कोण जिंकणार बिबट्या की वाघ? पहा व्हिडिओ । HPN MARATHI NEWS
अंगावर काटे आणणार व्हिडिओ, नक्की कोण जिंकणार बिबट्या की वाघ? पहा व्हिडिओ । HPN MARATHI NEWS
অসহায়, ৰোগাক্ৰান্ত এগৰাকী প্ৰাক্তন ফুটবলাৰ, ঢোল বাদক
এগৰাকী সুদক্ষ ফুটবল খেলুৱৈ তথা ঢোল বাদক।এক দুৰাৰোগ্য ৰোগত ভূগি চিকিৎসাৰ নামত সৰ্বস্ব হেৰুৱালে।...