हा लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 जून को शाम 07.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। पीएम मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में जानते हैं शपथग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों से लेकर सुरक्षा के लिए इंतजाम से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में।दिल्ली पुलिस ने 9 जून को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि यह आदेश 9 जून से लागू होगा और 2 दिनों तक लागू रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन में 8, 15 और 22 जून, 2024 को चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।शपथग्रहण समारोह के लिए एक त्रिस्तरीय (थ्री टियर) सुरक्षा प्रणाली लागू की जा रही है। इसमें आंतरिक परिधि (राष्ट्रपति भवन और कर्तव्य पथ के आसपास का उच्च सुरक्षा क्षेत्र, जहां समारोह होगा), बाहरी परिधि (उन होटलों के आसपास सुरक्षा की दूसरी लेयर जहां विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य व्यक्ति ठहरेंगे, जिनमें ताज, मौर्य, लीला और ओबेरॉय होटल शामिल हैं) और सबसे बाहरी परिधि (मध्य दिल्ली के आसपास सुरक्षा की तीसरी परत, जिसमें जमीन से हवा तक निगरानी और व्यापक सुरक्षा कवर शामिल है) शामिल है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election 2024: अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने नियुक्त किया कार्यकारी अध्यक्ष, तेची टैगी तारा को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। तेची टैगी तारा को अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया...
Effective use of internet by students stressed at Mangaldai Gurukul Senior Secondary School
Debangan Sarma a state topper in Assam Land Reserve Service (ALRS) , presently serving as the...
પાટણમાંથી નીકળનારી ભવ્યાતિભવ્ય તિરંગા યાત્રામાં જોડાવા પાટણના નગરજનોને આમંત્રણ પાઠવવામાં આવ્યું..
ગુજરાત પ્રદેશ ભાજપના પૂર્વ મહામંત્રી કે સી પટેલની આગેવાની હેઠળ વિવિધ સંસ્થાઓના વડાઓ રેલી સ્વરૂપે...
જેસરમાં નશાની હાલતમાં અને દેશીદારૂ સાથે 2 ઝડપાયા
જેસરમાં નશાની હાલતમાં અને દેશીદારૂ સાથે 2 ઝડપાયા