बूंदी। शहर के माटूंदा रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से दिनदहाड़े चोर चंद सेकंड में मोबाइल चुरा कर ले गया। चोर सेल लेने के बहाने दुकान पर आया। पहले उसने दुकानदार को बातों में उलझाया और चार्जजिंग करने के लिए काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा लिया। मोबाईल की किमत करीब 13 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित हेतन सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुर्जर ने बताया कि दोपहर 3 बजे दुकान पर एक युवक बाइक लेकर आया और काउंटर पर रखे मोबाइल को चुराने की नियत से उसने ध्यान भटकाने के लिए सेल मांगा। सेल का डब्बा उतार उसे सेल दिखाया तो उसने बड़ा दिखाने के लिए बोला, जबकि उस सेल से बड़ा कोई सेल नहीं आता। इस दौरान उसने दुकानदार का ध्यान चूकाते हुए मोबाइल पार कर लिया और सेल लेने से मनाकर मौके से फरार हो गया। उसके जाने के कुछ देर बाद जैसे ही किसी को फोन करने के लिए काउंटर पर देखा तो मोबाइल गायब था, चार्ज की पिन लटकी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रिपोर्ट ओनलाईन दर्ज कराई है। इधर स्थानीय निवासी सलीम खान पठान, राहुल शर्मा, महेश शर्मा ने बताया कि दिनदहाड़े मोबाइल चोरी होने की यह तीसरी घटना है। पहले कूलर मोटर रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले सलाम खान और इलेक्ट्रिकल्स संचालक दिनेश का कीमती मोबाइल चुरा ले गए, जिसका आजतक पता नहीं लगा। हर बार रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। लेकिन पुलिस मोबाइल चोरी को गंभीरता से ही नहीं लेती। थानों में जाने पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने को कहते हैं। दिनभर नशेड़ी घूमते रहते हैं वे भी चोरियां कर सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Google Assistant को मिल सकते हैं गजब के AI फीचर्स, यूजर्स का एक्सपीरियंस होगा अच्छा
Google Assistant यूजर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए कंपनी कई नए फीचर्स पर काम कर रही है। आगामी...
5000mAh बैटरी, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 16GB रैम वाली Vivo की ये प्रीमियम सीरीज कल होगी लॉन्च , यहां जानें अब तक की सारी डिटेल
वीवो अपने कस्टमर्स के लिए अपने प्रीमियम फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम Vivo X100 सीरीज की...
અમદાવાદ જિલ્લાના ઘંઘુકા, બરવાળા, બોટાદ માં થયેલ લઠ્ઠાકાંડ ના કારણે અમુક દર્દીઓને સારવાર માટે અમદાવાદ સિવિલ હોસ્પિટલમાં ખસેડવામાં આવ્યા હતા.
*અમદાવાદ જિલ્લાના ઘંઘુકા, બરવાળા, બોટાદ માં થયેલ લઠ્ઠાકાંડ ના કારણે અમુક દર્દીઓને સારવાર માટે...
अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद स्वास्थ्य मेले में 2184 मरीज का निशुल्क हुआ उपचार
गुनौर :प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया...
Maharashtra Politics: अजित खेमे का पहला विकेट गिरा, शपथ ग्रहण में मौजूद सांसद अमोल कोल्हे फिर शरद पवार के साथ
Maharashtra Politics NCP से बागी हुए अजित पवार को 24 घंटे के अंदर ही बड़ा झटका लग गया है।...