लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही राजस्थान का सियासी पारा हाई है. एक तरह कांग्रेस 10 साल बाद अपने 'कमबैक' की खुशी में जश्न मना रही है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी 11 सीटों पर हुई हार के कारणों का विश्लेषण करने में जुटी हुई है. इस बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शुक्रवार को इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए बड़े संकेत दिए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, 'इस लोकसभा चुनाव ने यह दिखाया है कि देश के लोग किस प्रकार की राजनीति को पसंद करते हैं. पिछले 10 साल के भाजपा के शासन में लोगों ने सिर्फ भाषण, बैनर, पोस्टर और टेलीविजन वाली राजनीति देखी है, जिससे देश में अमीर-गरीब की खाई बढ़ी है. देश में 10 साल में अप्रत्याशित बेरोजगारी है. लोगों ने इसके विरोध में मतदान किया है. आर्थिक स्थिति से चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस सरकार ने काम किया है. इसीलिए जनता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है. सचिन पायलट ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सभी साथी एक साथ हैं और आने वाले समय में और भी दल के लोग इंडिया गठबंधन में जुड़ेंगे. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पायलट ने प्रदेश की भजन लाल सरकार पर भी यह तंज कसा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार को बने हुए 6 महीने हो गए हैं. मगर पानी और बिजली की समस्या से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है. चुनाव से पहले भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे, जो धरातल पर नजर नहीं आ रहे. इस दौरान जब पायलट से आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल को इंडिया गठबंधन की मीटिंग में नहीं बुलाए जाने वाला जवाब किया तो उन्होंने कहा कि जो लोग इंडिया गठबंधन में थे, वह आज भी इंडिया गठबंधन में है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pakistan में Free Parkour करने वाला लड़का, जो कंटेनर पर दिखाता है कालाबाज़ी (BBC Hindi)
Pakistan में Free Parkour करने वाला लड़का, जो कंटेनर पर दिखाता है कालाबाज़ी (BBC Hindi)
घोडगंगा साखर कारखाना अशोक पवारांची प्रायव्हेट लिमिटेड कंपनी नाही; महेश ढमढेरे
घोडगंगा साखर कारखाना अशोक पवारांची प्रायव्हेट लिमिटेड कंपनी नाही:- महेश ढमढेरे
Share Market Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Share Market Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline