राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। लेकिन सियासी गलियारों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार को लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने हार कारण बताते हुए टिकट वितरण पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हारने के पीछे कई कारण है। राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिहं खर्रा ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 11 सीट हारने के पीछे कई कारण है। 400 पार के नारे को लेकर कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया, उसे हम दूर नहीं कर पाए। किसान आंदोलन, टिकट वितरण की गलतियों का भी असर रहा। उनसे जब पूछा गया कि चूरू से राहुल कस्वां का टिकट कटना भी क्या हार का कारण है? इस पर खर्रा ने न तो इनकार किया और न ही इससे किनारा किया। वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें सारी बातें आ गई हैं। हार की जिम्मेदारी सामूहिक होती है। भाजपा का हर कार्यकर्ता हार की जिम्मेदारी लेता है। चुनाव परिणाम का सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन में किसी तरह का असर देखने को मिलने के सवाल पर खर्रा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई परिवर्तन होगा। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરત કોરોના સામે લડત આપવા સરકારી તંત્ર સજ્જ | SatyaNirbhay News Channel
સુરત કોરોના સામે લડત આપવા સરકારી તંત્ર સજ્જ | SatyaNirbhay News Channel
12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Redmi का ये फोन मिल रहा बेहद सस्ता, 25 हजार से ज्यादा की ऐसे करें बचत
smartphone deal रेडमी एक पॉपुरल ब्रांड है। रेडमी के Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन को काफी...
Petrol Diesel : किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ी, जानें अपने राज्य में कितने बढ़े दाम
Petrol Diesel : किन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ी, जानें अपने राज्य में कितने बढ़े दाम
कल रात को कोटा बूंदी रोड गुरुद्वारे के सामने एक कपल किस तरह अश्लील हरकतें कर रहा है
कल रात को कोटा बूंदी रोड गुरुद्वारे के सामने एक कपल किस तरह अश्लील हरकतें कर रहा है और रोड पर और...