अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को पार्टी के सभी सांसदों को शुक्रवार सात जून को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया।TDP ने आंध्र प्रदेश में अकेले 16 लोकसभा सीटें जीती हैं। वहीं भाजपा, तेदेपा और जनसेना के गठबंधन ने राज्य की 25 में से 21 सीटों पर कब्जा जमाया है।
TDP प्रमुख नायडू ने आवास पर रखा बैठक
TDP प्रमुख नायडू ने गुरुवार को गुंटूर जिले में उंदावल्ली स्थित आवास मौजूदा सांसदों के साथ बैठक की। छह से अधिक सांसद बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए और शहर से बाहर गए अन्य सांसद ऑनलाइन जुड़े।
'सभी सांसद गुरुवार रात तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचें'
इस दौरान नायडू ने चुनाव में जीत दर्ज करने पर सांसदों को बधाई दी और कहा कि सभी गुरुवार रात तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचें। राजग ने आंध्र प्रदेश में 164 विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों के साथ भारी बहुमत से जीत हासिल की है और यही कारण है कि नायडू राष्ट्रीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका में उभरे हैं।