कांग्रेस नेता चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के हीरो राहुल गांधी विपक्ष के नेता बनें। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब 2024 के आम चुनावों में कांग्रेस ने बीते 10 साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी ने लोकसभा में 99 सीटें अपने नाम कर ली हैं। इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस संसद में नेता प्रतिपक्ष के पद का दावा करने की हकदार है। नतीजतन, राहुल गांधी को इस प्रतिष्ठित पद पर बिठाने के लिए आवाजें तेज हो रही हैं। कांग्रेस नवनिर्वाचित सांसद मणिकम टैगोर ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट भी लिखा है। मणिकम टैगोर ने एक्स पर पोस्ट में पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से संसद के निचले सदन में कांग्रेस का नेता बनने का आग्रह किया। तमिलनाडु के विरुधुनगर से जीते टैगोर ने कहा, 'मैंने अपने नेता राहुल गांधी के नाम पर वोट मांगा। मुझे लगता है कि उन्हें लोकसभा में कांग्रेस का नेता होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि निर्वाचित कांग्रेस सांसद भी यही सोचते होंगे। देखते हैं कि कांग्रेस संसदीय दल क्या फैसला करता है। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं।' कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी यही बात दोहराते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने इस चुनावी अभियान का नेतृत्व किया। वे पार्टी का चेहरा थे। लोकसभा संसदीय दल के नेतृत्व की जिम्मेदारी लेना उनका कर्तव्य है। राहुल गांधी अपने बारे में सभी निर्णय नहीं ले सकते। कुछ निर्णय पार्टी नेताओं/सांसदों को लेने होते हैं। निश्चित रूप से सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।' कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा, '...मुझे लगता है कि यह पद कांग्रेस के पास आएगा। मेरी निजी राय में, राहुल गांधी को खुद कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધ્રાંગધ્રામાં ઠેર વરસાદી પાણી ભરાયા પ્રી મોનસુન કામગીરીના લીરેલીરા
ધ્રાંગધ્રામાં ઠેર વરસાદી પાણી ભરાયા પ્રી મોનસુન કામગીરીના લીરેલીરા
PHOTOJOUTNALISTS ASSOCIATION OF BANGALORE FROZEN MEMORIES PHOTO EXHIBITION
PHOTOJOUTNALISTS ASSOCIATION OF BANGALORE FROZEN MEMORIES PHOTO EXHIBITION
Samsung का ये तगड़ा फोन चीन में भी हुआ लॉन्च, भारतीय वेरिएंट से कम है दाम
सैमसंग ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy A55 5G फोन को लॉन्च किया है। इस फोन को...
सेवा पखवाड़े के तहत बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री
सेवा पखवाड़े के तहत बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री
बून्दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...